दफ्तर में लेटलतीफी अब नहीं चलेगी: बायोमेट्रिक अटेंडेंस के दिए निर्देश; समय पर उपस्थिति अनिवार्य, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंत्रालय और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जब सरकार ने कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया है, तो सभी अधिकारी और कर्मचारी इसका सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
समय की पाबंदी की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों से हो
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय की पाबंदी की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों से होनी चाहिए और वही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग भी करें।
मंत्रालय में लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रालय, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालय से प्रस्थान दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। इससे कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
महाकाल की तर्ज पर बड़े मंदिरों में होमगार्ड
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर होमगार्ड जवानों की नियुक्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इन पदों का खर्च संबंधित मंदिर समितियां वहन करेंगी। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को निर्देश दिए कि अग्निवीरों को मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (SAF) में आरक्षक भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
केन-मंदाकिनी नदी जोड़ो परियोजना पर यूपी से होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने बताया कि केन-मंदाकिनी नदी जोड़ो परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सहमत है। परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की जल्द बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने चित्रकूट क्षेत्र के विकास कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
चित्रकूट के विकास कार्य होंगे तेज
मुख्यमंत्री ने सती अनुसुईया मंदिर, गुप्त गोदावरी और मल्टी फैसिलिटी सेंटर सहित चित्रकूट में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रामवन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजना को भी तय समय में पूरा करने पर जोर दिया।
धार्मिक स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं
सरकार अमरकंटक, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, ओरछा और मैहर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला, सराय, अन्न क्षेत्र, प्याऊ, पेयजल व्यवस्था, अस्पताल और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार करेगी। मुख्यमंत्री ने धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को रजिस्ट्री शुल्क में छूट और अन्य प्रोत्साहन देने की संभावनाएं भी तलाशने को कहा।
भेल की अनुपयोगी जमीन वापस लेने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को आवंटित अनुपयोगी सरकारी भूमि वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय से समन्वय किया जाए।
यूनियन कार्बाइड परिसर में बनेगा स्मारक
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे से मुक्त हो चुके क्षेत्र में एक भव्य स्मारक विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए गुजरात के भुज स्थित संग्रहालय का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
उज्जैन एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में प्रस्तावित नए हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को अभियान चलाकर तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय की पाबंदी और जवाबदेही ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!