जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल: ताऊ ने भतीजे को मारा चाकू; इलाज के दौरान मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
ज़मीन के एक छोटे से टुकड़े (बाड़े) के विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि एक सगे ताऊ ने अपने ही 17 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना आगर-मालवा जिले के गिरोली गांव की है।
60 किलोमीटर तक पेट में फंसा रहा चाकू
सोमवार को हुए इस खूनी संघर्ष की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमले के बाद घायल नाबालिग के पेट में चाकू फंसा रहा और इसी हालत में उसे लगभग 60 किमी दूर उज्जैन ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बहादुर (17) ने दम तोड़ दिया।
विवाद की पूरी कहानी
बड़ौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ एक बाड़ा (छोटा अहाता) था। सोमवार को आरोपियों ताऊ कनीराम और सुजानसिंह ने पहले बालूसिंह के साथ मारपीट शुरू की।
जब 17 साल का बेटा बहादुर अपने पिता को बचाने पहुँचा, तो आरोपियों ने उसे अपना निशाना बनाया। बहादुर और उसके पिता जान बचाने के लिए भागे, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर बहादुर के पेट में चाकू घोंप दिया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद उज्जैन के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने पर चिमनगंज मंडी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है। चूंकि मामला गिरोली गांव (बड़ौद थाना क्षेत्र) का है, इसलिए केस डायरी बड़ौद पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!