बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़े लाखों भक्त: जूते-चप्पलों का पहाड़ बना; मशीनों से हुई सफाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के अद्भुत संयोग पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धा का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर की व्यवस्थाएं भी छोटी पड़ गईं। हालात ऐसे बने कि दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल लेने तक नहीं पहुंच सके और जगह-जगह जूतों के ढेर लग गए।
कर्कराज मंदिर की पार्किंग में बने जूता स्टैंड पर श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों का इतना बड़ा ढेर जमा हो गया कि वह पहाड़ जैसा नजर आने लगा। आखिरकार नगर निगम को जेसीबी मशीन बुलाकर इन जूतों को हटाना पड़ा।
श्रद्धालुओं की भीड़ ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
नागपंचमी के मौके पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या ने प्रशासन के अनुमान और पिछले रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
वहीं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी करीब 4 लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। महाकाल की सवारी में भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।
जूता स्टैंड छोड़ रास्तों पर जमा हुए चप्पल-जूते
लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर मार्गों और आसपास के इलाकों में भारी दबाव रहा। दर्शन की जल्दबाजी और भीड़ के कारण कई श्रद्धालु अपने निर्धारित जूता स्टैंड तक वापस नहीं पहुंच पाए।
इसके चलते कई लोगों ने रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में ही जूते-चप्पल छोड़ दिए। बाद में कर्कराज मंदिर पार्किंग स्थित जूता स्टैंड पर जूतों का बड़ा ढेर जमा हो गया।
डंपरों में भरकर हटाए गए जूते-चप्पल
हालात बिगड़ने के बाद नगर निगम के सफाई अमले ने जेसीबी की मदद से जूतों के ढेर को हटाने का काम शुरू किया। जूते-चप्पलों को डंपरों में भरकर वहां से हटाया गया।
अस्थायी जूता स्टैंड भी पड़े कम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने कई स्थानों पर अस्थायी जूता स्टैंड बनाए थे। भील समाज धर्मशाला और झालरिया मठ के पास भी व्यवस्था की गई थी।
लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक रही कि बनाई गई व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। भीड़ के दबाव में कई लोग निर्धारित स्थानों तक नहीं पहुंच सके और रास्तों में ही अपने जूते-चप्पल उतारकर दर्शन के लिए चले गए।
उज्जैन में नागपंचमी पर उमड़ी भीड़ ने जहां आस्था की नई तस्वीर दिखाई, वहीं इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी परीक्षा ले ली।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!