खबर
Top News

खाकी ने किया नशे पर तगड़ा वार: गोलियों की आवाज के बीच ड्रग्स की चौथी बड़ी फैक्ट्री पकड़ी; तीन आरोपी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
खाकी ने किया नशे पर तगड़ा वार

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
सीतामऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर ग्राम मानपुरा में अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार रात खेत के बीच बने टीनशेड में दबिश देने पहुंची पुलिस और तस्करों के बीच गोलियां चलीं। दोनों ओर से करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से 110 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 300 किलो से अधिक केमिकल, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण और एक बिना नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार जब्त की है। कार चोरी की होने की जानकारी सामने आई है।

आरोपी भागने लगे, वाहन खेत में फंसा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानपुरा-बड़ावदी रोड स्थित पानी की टंकी के समीप एक खेत में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने देर रात क्षेत्र की घेराबंदी कर फैक्ट्री पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी स्कॉर्पियो-एन वाहन से भागने लगे, लेकिन वाहन खेत में फंस गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, लेकिन तीनों आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए।

325 किलो से अधिक केमिकल बरामद
पुलिस कार्रवाई में करीब 325 किलो से अधिक केमिकल जब्त किया गया है। इनमें एमडीसी, एचसीएल और ब्रोमो जैसे रसायन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में होने का अनुमान है।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गैस भट्टी, इलेक्ट्रिक ड्रायर, मोटर लगे ड्रम, प्लास्टिक कंटेनर, स्टील के बर्तन सहित एमडी निर्माण में उपयोग किए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

एसपी बोले- सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
एसपी मीना ने बताया कि जिले में पकड़ी गई यह चौथी एमडी ड्रग्स फैक्ट्री है। मौके से एमडी ड्रग्स, बड़ी मात्रा में केमिकल और निर्माण में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें जुटी हैं।

सीतामऊ टीआई कमलेश प्रजापति, मल्हारगढ़ टीआई अनिल रघुवंशी, नई आबादी टीआई कुलदीप सिंह राठौर, शामगढ़ टीआई कपिल सौराष्ट्रीय, भानपुरा टीआई विनय बुंदेला और चौकी प्रभारी विकास गहलोत व टीम का विशेष योगदान रहा।

राजस्थान में फैक्ट्री शिफ्ट करने की थी तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लगातार स्थान बदलकर सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार मानपुरा स्थित फैक्ट्री को राजस्थान के बजरंगगढ़ क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।

दिलीप गायरी, गोविंद गायरी निवासी मानपुरा थाना सीतामऊ और पिंटू सिंह सिसौदिया निवासी बजरंगगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 2 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 2 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 3 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 3 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 3 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!