केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा; इस कारण से उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसके मुताबिक, केतन के विग पहनने और हकलाने जैसी बातों के कारण वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी तोड़ने की बजाय हत्या की साजिश रचने का आरोप
पुलिस के अनुसार, सिया ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिवार की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने शादी से इनकार नहीं किया।
आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर ट्रैकिंग के दौरान केतन की मौत को दुर्घटना दिखाने की योजना बनाई।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों को विश्वास था कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे और मामला हादसा मान लिया जाएगा।
प्रेमी के साथ भविष्य बिताना चाहती थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ने स्वीकार किया कि वह चेतन चौधरी से प्रेम करती थी और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
फिलहाल पुलिस सिया और चेतन से अलग-अलग पूछताछ कर रही है और उनके बयानों का मिलान उपलब्ध साक्ष्यों से किया जा रहा है।
परिवार ने बनाई दूरी
लोनावाला ग्रामीण पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अब तक सिया गोयल से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचा है। वहीं, चेतन चौधरी के पिता पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी ले चुके हैं।
डमी बॉडी से होगा क्राइम सीन रीक्रिएशन
जांच को मजबूत करने के लिए पुलिस लोहगढ़ किले पर डमी बॉडी की मदद से पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन करेगी। इसका उद्देश्य यह समझना है कि वारदात किस तरह अंजाम दी गई और घटनास्थल पर क्या-क्या हुआ।
पुलिस का कहना है कि मामले में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य परिस्थितिजन्य हैं, इसलिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
भाई से भी पूछताछ जारी
जांच एजेंसियां सिया के भाई से भी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या सिया ने कभी परिवार के सामने इस शादी पर आपत्ति जताई थी या अपने कथित प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी थी।
पुलिस का कहना है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!