सांसद कार्यालय पर करणी सेना का हल्लाबोल: UGC कानून के विरोध में किया घेराव; पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारे में आज उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन गई, जब श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया।
सांसद की चुप्पी पर उठाए सवाल
'UGC के काले कानून' को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद की चुप्पी पर कड़े सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया और कार्यालय के बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने इस दौरान सांसद के नाम एक खुला मांग पत्र जारी किया, जिसमें 12 तीखे सवाल दागते हुए जवाब मांगा गया है।
संसद में मौन क्यों धारण कर रखा है?
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब देश का युवा और छात्र वर्ग UGC के नए प्रावधानों के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, तब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने संसद में मौन क्यों धारण कर रखा है?
जनप्रतिनिधियों का रुख उदासीन रहा
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा है, जिस पर अब तक जनप्रतिनिधियों का रुख उदासीन रहा है। प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई, जिससे एक घंटों तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
संगठन ने कड़े लहजे में दी चेतावनी
संगठन ने कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि यदि सांसद ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया और सरकार पर दबाव नहीं बनाया, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।
ज्ञापन सौंपा
अंततः भारी हंगामे के बीच करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी तुषार सिंह की मौजूदगी में सांसद के नीति सचिव दीपक लवांगडे को अपना ज्ञापन सौंपा। इस घेराव ने शहर के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है और अब सबकी नजरें सांसद के अगले कदम पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!