करणी सेना का जबरदस्त प्रदर्शन: पुलिस ने रोका रास्ता, ट्रैफिक जाम; धरने पर बैठे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सुपर कॉरिडोर स्थित TCS चौराहे पर रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध तब शुरू हुआ जब पुलिस ने उन्हें उनकी प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा के लिए आगे बढ़ने से रोक दिया।
जन क्रांति आंदोलन की तैयारी
करणी सेना के पदाधिकारी आगामी 21 दिसंबर को हरदा में होने वाली 'जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा' की तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में, रविवार को इंदौर में संगठन ने TCS से विजय नगर तक एक बड़ी रैली निकालने की योजना बनाई थी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर रोका
करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने सीधे तौर पर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण उनकी इस महत्वपूर्ण यात्रा को जानबूझकर रोका गया।
शेरपुर ने बताया, "हमें पहले सिर्फ आधे घंटे रुकने को कहा गया, लेकिन बाद में लगातार रोके रखा गया।" इस कथित अवरोधन के विरोध में, कार्यकर्ता TCS चौराहे पर ही बैठ गए और उन्होंने वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करनी सेना ने 4 बजे से 6 बजे तक यहां धरना दिया।
ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
करणी सेना के प्रदर्शन के चलते सुपर कॉरिडोर पर भारी अव्यवस्था फैल गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया।
हालाँकि, सर्विस रोड पर भी वाहनों की भीड़ और कुछ खड़े दोपहिया वाहनों के कारण गाड़ियाँ धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!