काशी विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे मीडियाकर्मी और पत्नी की सड़क हादसे में मौत: खड़े ट्रक से टकराई कार; चार लोग घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी/मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के एक मीडियाकर्मी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दंपती अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर कटनी लौट रहे थे, तभी उनकी अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कार में सवार दो मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए।
रात दो बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में हनुमना जाने वाली लेन पर रात करीब दो बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैस कटर की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
मीडियाकर्मी और पत्नी की मौत
मृतकों की पहचान विकास (35) और उनकी पत्नी सोनम (31) के रूप में हुई है। विकास मध्यप्रदेश के कटनी निवासी थे और मीडिया से जुड़े हुए थे। दोनों अपने बेटों शिवांश (4) और रुद्र (डेढ़ वर्ष) के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर किराए की अर्टिगा कार से लौट रहे थे।
चार घायल, दो बच्चे सुरक्षित
हादसे में कार चालक हीरालाल (23), हिमांशु ताम्रकार (27), सक्षम ताम्रकार (17) और राधा (40) घायल हुए हैं। सभी सतना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि दोनों मासूम बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।
अस्पताल में खुली आंख
घायल सक्षम ताम्रकार ने बताया कि परिवार शनिवार रात करीब 10 बजे वाराणसी से रवाना हुआ था। रास्ते में एक ढाबे पर भोजन करने के बाद सभी आगे बढ़े। कुछ देर बाद उन्हें नींद आ गई और जब होश आया तो वे अस्पताल में भर्ती थे।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!