नौकरी का झांसा, दस्तावेजों की ब्लैकमेलिंग: फर्जी कंसल्टेंसी का खुलासा; पति के बाद पत्नी भी आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर ठगी करने वाली एक फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी का इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है। विजयनगर थाना पुलिस ने ऑर्बिट मॉल में संचालित अल्फा जॉब्स कंसल्टेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 313 छात्रों के ओरिजिनल दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में कंपनी संचालक मयंक सराफ की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी पूजा सराफ को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि नौकरी के नाम पर युवाओं से रुपये लेने के साथ ही उनके शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास रखे जाते थे। इसके बाद दस्तावेज वापस करने के नाम पर भी पैसों की मांग की जाती थी।
ठगी के रुपये पत्नी के खाते में होने लगे ट्रांसफर
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनगर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी के आर्थिक लेन-देन में मयंक सराफ की पत्नी पूजा सराफ की भी भूमिका सामने आई है।
कंपनी से जुड़े ऑनलाइन भुगतान और पैसों के लेन-देन के लिए पूजा सराफ के बैंक खाते का इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उन्हें भी मामले में सह-आरोपी बनाया है।
नौकरी नहीं मिली तो दस्तावेज लौटाने के बदले मांगते थे पैसे
पुलिस के अनुसार, अल्फा जॉब्स कंसल्टेंसी बेरोजगार युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनके ओरिजिनल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज जमा करवा लेती थी।
जब छात्र नौकरी नहीं मिलने पर अपने दस्तावेज वापस मांगते थे तो आरोप है कि उन्हें दस्तावेज लौटाने के बदले रुपये देने के लिए दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 313 छात्रों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
पीड़ित छात्रों के लिए पुलिस की पहल
मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्रों की मदद के लिए सोशल मीडिया ग्रुप बनाया है। इसमें उन सभी छात्रों को जोड़ा जा रहा है, जिनके दस्तावेज कंसल्टेंसी के पास जमा थे। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को उनके दस्तावेज वापस दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!