खबर
टॉप न्यूज

जिहादियों ने किया गैंगरेप: एरोड्रम और लसूड़िया क्षेत्र की हिंदू युवतियों से किया दुष्कर्म

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 दिसंबर 2025, 4:01 pm
शेयर करें:
जिहादियों ने किया गैंगरेप

एक पीड़िता का अपहरण कर ले गए खजराना

शानू लाला और शानू काला पर केस दर्ज

लसूड़िया में लिवइन के नाम पर दुष्कर्म

लिव-इन के नाम पर किया शोषण, शादी का झांसा देकर गैंगरेप और मारपीट की

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम और लसूड़िया थाना क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू युवतियों के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एरोड्रम थाना क्षेत्र की हिंदू युवती की जिहादी से इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान दरिंदगी में बदल गई। जिहादी अपहरण कर उसे खजराना क्षेत्र के सुनसान इलाके में स्थित मैदान ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता चिल्लाई तो धमकाया- काटकर फेंक देंगे । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जिहादियों पर अपहरण और गैंगरेप का गंभीर केस दर्ज कर लिया है। उधर, लसूड़िया पुलिस ने लिवइन रिलेशनशिप के नाम पर हिंदू महिला को अलग अलग जगह रखकर खुद और साथी से दुष्कर्म करवाने के मामले में तीन जिहादियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

24 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिजवान खान उर्फ शानू लाला निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी और उसके दोस्त शानू उर्फ काला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया क 2022 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए शानू लाला उर्फ रिजवान खान से हुई थी।

दोनों के बीच करीब दो साल तक केवल बातचीत होती रही, मुलाकात नहीं हुई। समय बीतने के साथ आरोपी का व्यवहार आक्रामक और झगड़ालू होता गया। परेशान होकर बातचीत बंद कर दी।

इस पर वह मिलने और साथ रहने का दबाव बनाने लगा। किसी न किसी तरीके संपर्क की कोशिश करता रहा, लेकिन मैंने दूरी बनाए रखी। पीछा भी करता था। 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे शानू लाला उर्फ रिजवान खान दोस्त शानू उर्फ काला के साथ अंबिकापुरी स्थित उसके घर पहुंचा।

वहां आरोपी ने उसे अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए जबरन साथ चलने को कहा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपहरण कर बाइक पर बैठाकर खजराना ले गए। वहां दोनों गलियों और सड़कों पर घुमाते हुए एक सुनसान मैदान में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर मुंह दबाकर हत्या की धमकी दी, जिससे डरकर उस समय चुप रही।

राजवाड़ा में छोड़ा, दहशत में रही पीड़िता
घटना के बाद आरोपी युवती को राजवाड़ा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। जान से मारने की धमकी के चलते पीड़िता लंबे समय दहशत में रही। बाद में हिम्मत जुटाकर बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

आरोप-पीड़िता का करवाया दो बार अलग-अलग अस्पताल में गर्भपात
इधर, लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक महिला का लिव-इन रिलेशनशिप की आड़ में लंबे समय तक शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया उसकी शादी 2020 में खजराना निवासी अकरम (परिवर्तित नाम) से हुई थी, जिससे एक बेटा है, जो वर्तमान में उसके साथ रहता है। तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। इस दौरान पीड़िता ने एक एडवाइजरी कंपनी में नौकरी शुरू की, जहां उसकी पहचान सहकर्मी एजाज खान से हुई।

एजाज ने शादी का झांसा देकर भरोसा जीता और बच्चे को अपनाने का वादा किया। न्याय नगर और फिर मानवता नगर में किराए के मकानों में रखा और लिव-इन का रिश्ता कायम किया। इसी दौरान एजाज दोस्त शहजाद खान को फ्लैट पर लाने लगा, जिसने दो बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर एजाज ने शहजाद का फ्लैट खाली करवा दिया और स्कीम नंबर 134, खजराना स्थित एक अन्य फ्लैट में रखा, वहां पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों रह रहे थे।

पीड़िता के अनुसार 24 दिसंबर को रेडिसन चौराहे के पास मालवीय पेट्रोल पंप के समीप दोनों में विवाद हुआ, जहां कुछ लोगों ने एजाज के साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज एजाज और उसका भाई फारुख खान घर आए और मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 25 दिसंबर को भाई को पूरी घटना बताई थी।

दो अस्पतालों में कराया गर्भपात
करणी सेना के मानसिंह राजावत के मुताबिक भाई पीड़िता को लेकर करणी सेना के पास पहुंचा। पीड़िता ने बताया उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया और उसे नशीला पदार्थ एमडी खिलाकर गैंगरेप का शिकार भी बनाया गया। सबसे गंभीर और चौंकाने वाला तथ्य यह पीड़िता का सर्वोत्तम हॉस्पिटल स्कीम नंबर 114 एवं नहर हॉस्पिटल बापट चौराहा पर गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है दुष्कर्म के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और 3 से 4 युवकों ने मिलकर उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया।

पुलिस ने नहीं लिखी उपयुक्त एफआईआर
राजावत के अनुसार पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया, जहां भी पीड़िता ने कई आरोप जिहादियों पर लगाए लेकिन पुलिस ने पूरी घटना का जिक्र न करते हुए। 164 के बयान में धारा बढ़ाने की बात कहते हुए केस दर्ज कर दिया। करणी सेना चेतावनी दी है किसी स्तर पर लापरवाही, लीपापोती या आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया, तो करणी सेना सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन करने को मजबूर होगी।

हिंदू लड़कियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। न्याय मिलने तक करणी सेना का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेना के मानसिंह राजावत, नितिन सिंह ठाकुर , अंकित विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

टैग:

संबंधित समाचार

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल
Top News

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

16 minutes ago
महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे
Top News

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

23 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

28 minutes ago
एक दिन पहले खरीदी कार
Top News

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

35 minutes ago
एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...
Top News

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

37 minutes ago
सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश
Top News

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

38 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

about 1 hour ago
नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार
Top News

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

about 1 hour ago
डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में
Top News

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

about 1 hour ago
धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

about 1 hour ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

about 1 hour ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

about 1 hour ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

about 1 hour ago
डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

about 1 hour ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

about 1 hour ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

about 2 hours ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

about 2 hours ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!