होटल में हिंदू युवती संग पकड़ाया जिहादी: मोबाइल पर गेम खेलते हुए हुई थी दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते शुरू हुई दोस्ती विवाद का कारण बन गई। भोपाल निवासी एक मुस्लिम युवक और जबलपुर की हिंदू युवती को उज्जैन के होटल से पकड़ा गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
गेम खेलते-खेलते बढ़ी दोस्ती
यह घटना शनिवार की है, जब हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पकड़कर देवासगेट थाने को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र अंजर अहमद, निवासी मोमिनपुरा छावनी की पहचान मोबाइल गेम के जरिए जबलपुर की एक हिंदू युवती से हुई थी।
होटल में ठहरे हुए थे
ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे बढ़ती गई और दोनों नियमित रूप से फोन पर संपर्क में रहने लगे। करीब दो दिन पहले साहिल युवती को लेकर उज्जैन पहुंचा, जहां दोनों मालीपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे।
होटल में पहचान को लेकर संदेह
होटल में ठहरने के दौरान युवक ने अपना आधार कार्ड जमा नहीं कराया, जबकि युवती का आधार कार्ड होटल रिकॉर्ड में दर्ज था। इसी बात को लेकर होटल स्टाफ को संदेह हुआ, जिसके बाद इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची।
शनिवार शाम संगठन के लोग होटल पहुंचे और जांच के दौरान युवक का आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम साहिल दर्ज पाया गया।
युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया
जानकारी के मुताबिक, युवती अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है, वहीं युवती के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया है।
सिर पर लगाया था टीका
पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिस को बताया कि वह युवती के साथ महाकाल मंदिर, काल भैरव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी गया था। घटना के समय उसके सिर पर टीका भी लगा हुआ था।
पुलिस कर रही पूछताछ
देवासगेट थाना पुलिस युवक से यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों की दोस्ती कितने समय से थी। युवती को उज्जैन किस उद्देश्य से बुलाया गया। होटल में पहचान छिपाने की क्या वजह थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!