लड़की के साथ होटल में पकड़ाया जिहादी: हिंदूवादी संगठन ने मारपीट कर स्याही और गोबर पोता; युवक पर कई थानों में मामले है दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रविवार शाम एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले गई।
होटल से बाहर निकालकर किया हंगामा
घटना गौतम नगर इलाके स्थित प्राइड होटल की है। जानकारी के अनुसार हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के ठहरने की सूचना मिली, जिसके बाद वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने दोनों को कमरे से बाहर निकाल लिया और ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान युवक के साथ मारपीट की गई।
पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने घटना से करीब दो घंटे पहले ही होटल में चेक-इन किया था।
युवती बोली- 5 साल से लिव-इन में हैं
थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने स्पष्ट कहा कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती या गलत व्यवहार नहीं हुआ है और वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी बताया कि जहां वह वर्तमान में रह रही है, वहां बाहरी लोगों के आने पर रोक है, इसलिए दोनों होटल में मिलने पहुंचे थे।
युवक का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक आरिफ खान के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और कुछ मामलों में अभी भी वांछित बताया जा रहा है।
संगठन ने पल्ला झाड़ा
इस मामले में एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी जितेंद्र चौहान ने कहा कि घटना में शामिल लोग उनके संगठन से जुड़े नहीं हैं।
जांच जारी
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून अपने हाथ में लेने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!