खबर
Top News

जीतू यादव को मिली क्लीन चिट: पार्षद कमलेश कालरा कांड में बड़ा यू-टर्न

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
जीतू यादव को मिली क्लीन चिट

पुलिस बोली-घटना से जुड़ता नहीं मिला नाम

फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक चालान पेश

जांच के बाद नाम बाहर, वीडियो, गवाह, कॉल रिकॉर्डिंग और सीडीआर ने पलटी कहानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनवरी 2025 में जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कालरा कांड में पुलिस जांच ने बड़ा मोड़ ला दिया है। जिस मामले में पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत 21 आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल पहुंच चुके हैं, उसी प्रकरण में लंबे समय से संदेह के घेरे में रहे पूर्व भाजपा पार्षद जीतू यादव को जांच

में राहत मिलती नजर आ रही है। पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में साफ कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों से जीतू यादव की घटना में किसी भी प्रकार की संलिप्तता प्रमाणित नहीं होती।

घटना से उनकी संबद्धता साबित करने वाला कोई प्रत्यक्ष या तकनीकी साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर छह आरोपी अब भी फरार हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने पूरक चालान कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी 2025 को पार्षद कमलेश कालरा के बेटे की तरफ से अज्ञात आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, पेन ड्राइव, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया।

वीडियो फुटेज की पहचान प्रक्रिया में कमलेश कालरा ने कई आरोपियों की शिनाख्त की, लेकिन जीतू यादव की पहचान नहीं हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फरियादी, कमलेश कालरा, अरुणा कालरा और देवकी कालरा के बयानों में भी जीतू यादव की घटनास्थल पर मौजूदगी का कोई उल्लेख नहीं मिला।

इतना ही नहीं, गिरफ्तार किए गए 21 आरोपियों में से किसी ने भी उसके दुष्प्रेरण, योजना या घटना में शामिल होने संबंधी कोई बयान नहीं दिया। जांच में एक और महत्वपूर्णं तथ्य तब सामने आया जब कमलेश कालरा और जीतू यादव के बीच हुई मोबाइल बातचीत की रिकॉर्डिंग का परीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार बातचीत में धमकी, दबाव या अभद्र व्यवहार जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

सीडीआर और गवाह बने सबसे बड़े आधार
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों सोनू उर्फ संदीप ठाकुर, रामकृष्ण शर्मा, प्रवेश उर्फ कौशल कुशवाह और धर्मेंद्र यादव के बयान दर्ज किए। सभी ने घटना वाले दिन जीतू यादव को बाणगंगा क्षेत्र स्थित अवंतिका गैस एजेंसी के भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद होना बताया।

इसके बाद मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन जांची गई, जिसमें भी उसकी मौजूदगी कार्यक्रम स्थल पर पाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि जीतू यादव की घटना में संलिप्तता प्रमाणित नहीं होती।

अब फरार आरोपियों पर फोकस
दूसरी ओर पुलिस की नजर अब छह फरार आरोपियों पर है। इनमें धनराज उर्फ धन्ना, संपत यादव, मिथुन डागर, आशीष मालवीय, नवीन शर्मा और सोनू बैस शामिल हैं। पुलिस द्वारा इनके निवास स्थानों पर दबिश देने के बाद फरारी पंचनामे तैयार किए गए हैं। इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 335 के तहत पूरक अभियोग पत्र क्रमांक 154/2026 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 3 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 3 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 3 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 3 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 3 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 3 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 3 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 3 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 3 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 3 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 3 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 4 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 4 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 4 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 4 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 4 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 4 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!