जनसंवाद अपनों से मेल-मुलाकात की एक प्रक्रिया है, विजयवर्गीय: रहवासियों से जानी समस्याएं; अधिकारियों को दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 15 मार्च को विधानसभा-1 के वार्ड-6 में दो दिवसीय दौरे के तहत 11 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया है। इसी नारे को आत्मसात करते हुए विधानसभा-1 के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
जनसंवाद के दौरान जनता ने पेयजल व ड्रेनेज की समस्या बताए जाने पर आकाश विजयवर्गीय ने सख्ती से अधिकारियों को तुरंत इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि पार्षद एवं अधिकारी सतत वार्ड का दौरा करते रहें और समस्या का समाधान करें, दोबारा यही शिकायत आई तो ठीक नहीं होगा।
आकाश ने कहा जनता ने जब क्षेत्र की बागडोर सौंपी थी, तभी हमने इस क्षेत्र के कायाकल्प का संकल्प ले लिया था। यहां ड्रेनेज, पेयजल, सड़क आदि के लिए रणनीति बनाई और कई वार्डों में ड्रेनेज, वाटर सप्लाई लाइन व सड़क का निर्माण किया है। वर्तमान में किए जा रहे जनसंवाद का उद्देश्य यही है कि यदि कहीं कोई समस्या रह गई है तो उसका
समाधान किया जाए। जनसंवाद की प्रक्रिया किसी चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनों से मेल-मुलाकात की एक प्रक्रिया है, जिसमें लोग खुलकर अपनी बात रख सकें।
झूले-चकरी एवं ओपन जिम की सौगात
आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड में दो स्थानों पर श्री वल्लभ शर्मा उद्यान एवं श्री महेशचंद्र शर्मा उद्यान में झूले-चकरी और ओपन जिम के सामान की सौगात दी। आकाश क्षेत्र के दिवंगत जननेताओं के निवास पर भी गए। तिरुपति नगर, नयापुरा, रामचंद्र नगर, विंध्याचल कॉलोनी, कैलाश मार्ग, मल्हारगंज, रूपल श्री अपार्टमेंट, कड़ाबीन, कसेरा चौक, सांखला कॉलोनी व सांई गंगोत्री कॉलोनी में रहवासियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आकाश के साथ पार्षद संध्या यादव, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी और पुलिस दल मौजूद था। वार्ड का कुछ हिस्सा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आता है, इसलिए जनसंवाद में स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!