खबर
Top News

वंदना वैद्य के फार्म हाउस में जगदीश अंकल का जुआ दरबार: ताश के पत्तों पर लाखों के दांव; सरगना जगदीश फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मार्च 2026, 1:46 pm
शेयर करें:
वंदना वैद्य के फार्म हाउस में जगदीश अंकल का जुआ दरबार

14 लाख रुपए किए थे जब्त

अब सवालों में आईएएस की संपत्ति और पुलिस की खामोशी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर के आवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस पर पड़े पुलिस के छापे ने एक हाईप्रोफाइल जुआ कांड को खुलासा कर दिया है। इंदौर वित्त विकास निगम की एमडी आईएएस वंदना वैद्य के स्वामित्व वाले इस फार्म हाउस में कथित तौर पर कुख्यात जुआ संचालक जगदीश राठौर उर्फ जगदीश अंकल का जुआ दरबार सज रहा था, जहां ताश के पत्तों पर लाखों रुपए के दांव लगाए जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर करीब 14 लाख रुपए जब्त किए, लेकिन इस पूरे खेल का कथित मास्टरमाइंड जगदीश अंकल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इस कार्रवाई के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर एक आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस में इतने बड़े स्तर पर जुआ कैसे संचालित हो रहा था? क्या यह सब बिना किसी जानकारी के संभव था या इसके पीछे कोई और बड़ा खेल छिपा है? छापेमारी के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

इतने बड़े जुआ अड्डे के संचालन की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। मामले में लापरवाही सामने आने पर मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

आठ जिलों तक फैला जुआ नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी जगदीश राठौर उर्फ जगदीश अंकल लंबे समय से जुआ नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसके संपर्क इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन और देवास तक फैले बताए जा रहे हैं।

वह अलग-अलग जिलों से जुआरियों को प्राइवेट टैक्सी और बसों के जरिए गुप्त ठिकानों पर बुलाकर जुआ खिलाने का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक इस बार उसने आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस को सुरक्षित स्थान समझकर जुआ अड्डा बनाया, ताकि किसी को शक न हो।

18 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 14 लाख रुपए, ताश की गडिडयां और करीब 30 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अब इन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

केयरटेकर की भूमिका भी जांच में
इस मामले में फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी भी संदेह के घेरे में है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उसकी मिलीभगत के बिना फार्म हाउस में इतनी बड़ी गतिविधि चल पाना संभव नहीं था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

आईएएस वंदना वैद्य ने दी सफाई
मामला सामने आने के बाद आईएएस वंदना वैद्य ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजकर कहा है कि उनके मानपुर स्थित फार्म हाउस में अज्ञात लोगों ने अवैध घुसपैठ कर जुआ खेला है। उन्होंने कहा कि यह कृषि भूमि और फार्म हाउस परिवार की निजी संपत्ति है, जहां केवल धार्मिक कार्यों के लिए कभी-कभार परिवार के सदस्य जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि फार्म हाउस की देखरेख के लिए रंजीत चौधरी को केयरटेकर रखा गया था और संभव है कि उसी ने भरोसे का दुरुपयोग किया हो। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में उनकी संलिप्तता न जोड़ी जाए।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
इस हाईप्रोफाइल जुआ कांड ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर जुआ संचालन लंबे समय से चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी जगदीश अंकल, केयरटेकर रंजीत चौधरी और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। वहीं इस पूरे मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 5 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 5 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 6 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 6 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 6 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 7 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 7 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 7 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 7 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 7 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 7 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 7 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 7 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 7 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 7 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 8 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!