खबर
Top News

कभी पुलिस की महफिलों का हिस्सा था: अब एमडी ड्रग्स फैक्टरी से जुड़ा नाम; पुलिस-तस्कर गठजोड़ पर फिर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 12:09 pm
शेयर करें:
कभी पुलिस की महफिलों का हिस्सा था

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर/नीमच।

राजस्थान के भीलवाड़ा में हाल ही में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्टरी की जांच ने मध्य प्रदेश के मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पुलिस और तस्करों की कथित सांठगांठ की परतें उधेड़ना शुरू कर दिया है। इस मामले में मंदसौर जिले के डोडियामीणा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ पप्पू बांछड़ा का नाम सामने आया है, जिसे इलाके में कई पुलिसकर्मी 'पप्पू सेठ' के नाम से जानते थे। अब वही पप्पू एमडी ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का अहम चेहरा बताया जा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पप्पू के खिलाफ मध्य प्रदेश और राजस्थान में 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत भी शामिल हैं। इसके बावजूद वह लंबे समय तक खुलेआम सक्रिय रहा और कथित तौर पर पुलिस के कुछ लोगों से करीबी संबंधों का फायदा उठाता रहा।

करीब एक साल पहले पप्पू उस समय चर्चा में आया था, जब उसके जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मंदसौर जिले के दो एएसआई उसे केक खिलाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराधियों से रिश्तों पर गंभीर सवाल उठे थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पप्पू की कई पुलिसकर्मियों से गहरी पहचान थी। उसे पुलिस की गतिविधियों, नाकाबंदी और चेकिंग प्वाइंट की पहले से जानकारी मिल जाती थी। इसी आधार पर वह मादक पदार्थों की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में सफल रहता था।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि पप्पू करीब 15 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था। इस दौरान उसने पुलिस और स्थानीय प्रभावशाली लोगों के साथ ऐसे संबंध बना लिए थे कि वह कई मामलों में 'तोड़' यानी समझौता कराने का काम भी करता था।

किसी विवाद को सुलझाना हो, किसी आरोपी को बचाना हो या किसी मामले में दबाव बनाना हो, पप्पू अपने नेटवर्क के जरिए रास्ता निकाल लेता था। भीलवाड़ा में कार्रवाई के बाद अब उसके स्थानीय संपर्कों और सहयोगियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

मंदसौर-नीमच क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है, जिसने पुलिस और तस्करों के रिश्तों पर सवाल खड़े किए हों। इससे पहले नीमच के कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ बाबू सिंधी का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह एक 12 बोर बंदूक से जन्मदिन का केक काटता दिखाई दिया था।

जांच में पता चला था कि वह बंदूक तत्कालीन थाना प्रभारी की थी। मामले के उजागर होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी और कुछ कर्मचारियों को निलंबित तथा बर्खास्त भी किया गया था।

वर्ष 2023 में राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी तस्कर कमलसिंह राणा ने भी पूछताछ के दौरान आरोप लगाया था कि कुछ पुलिसकर्मी उसे पुलिस चेकिंग और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देते थे। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया था कि कुछ लोग उसकी अवैध संपत्तियों की देखरेख तक करते थे। इन आरोपों के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

रतलाम जिले के चिकलाना क्षेत्र में पकड़ी गई एमडी ड्रग फैक्टरी से पुलिस की वर्दी और एक सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र भी बरामद हुआ था। इसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी गई।

रतलाम रेंज के डीआईजी ने कहा है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो विभागीय जांच के बाद निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने या बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई की जाती है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 1 hour ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 1 hour ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 2 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 2 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 3 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 3 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 3 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 3 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 3 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!