प्रेम विवाह के 6 महीने ही तो हुए थे: आखिर महिला को ऐसा क्यों करना पड़ा; वीडियो बनाकर क्या कहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
प्रेम विवाह के लगभग 6 महीने बाद ही एक नवविवाहित ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने यह कदम उठाने से पहले बनाए वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।
परिवार के विरोध के बावजूद की थी शादी
पुलिस के अनुसार शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मृतक की पहचान वैष्णवी उर्फ प्राची के रूप में हुई है।वह जीडीए कॉलोनी की निवासी थी। बताया जाता है कि प्राची ने अपने परिवार के विरोध के बाद भी पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर में और स्टांप पेपर पर प्रेम विवाह किया था।
किराए के फ्लैट में रहते थे
शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में ईस्ट मैरेडियन मल्टी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। इसी दौरान प्राची को पता चला कि उसका पति राजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
मारपीट का आरोप
इसके बाद प्राची राजू के घर पहुंची, जहां राजू, उसकी पत्नी और उसके पिता ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद प्राची अपने फ्लैट पर लौटी और पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में प्राची ने अपने पति राजू और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। आत्महत्या की सूचना मिलने पर सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!