खबर
Top News

एनालॉग पनीर हानिकारक है: सरकार इस पर लगाएगी रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
एनालॉग पनीर हानिकारक है

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों के मौसम में जहां नकली घी, मिलावटी मसाले, नमकीन आदि खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहे हैं, वहीं एनालॉग पनीर भी बाजार में पहुंच रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कल इंदौर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र पटेल ने कहा कि इस पनीर की बिक्री पर शासन रोक लगा रहा है।

दरअसल, एनालॉग पनीर देखने और पकाने में सामान्य पनीर जैसा ही नजर आता है, लेकिन इसे पूरी तरह दूध से तैयार नहीं किया जाता। इसमें वेजिटेबल ऑयल, फैट, स्टार्च और प्लांट प्रोटीन जैसे गैर-डेयरी घटकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पोषण प्रोफाइल भी पारंपरिक डेयरी पनीर से अलग होता है। इसे लगातार खाया जाए तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

होटल-रेस्टोरेंटों और पार्टियों में इस्तेमाल : इसका इस्तेमाल ज्यादातर होटल-रेस्टोरेंटों और पार्टियों में किया जा रहा है। एनालॉग पनीर का इस्तेमाल बढ़ने की बड़ी वजह इसकी कम लागत है। सामान्य पनीर और एनालॉग पनीर देखने में लगभग एक जैसा लगता है। यही वजह है कि सबसे बड़ा सवाल उपभोक्ता की जानकारी को लेकर उठता है।

ग्राहक को स्पष्ट जानकारी मिले
यदि किसी खाद्य पदार्थ में एनालॉग पनीर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो ग्राहक को इसकी स्पष्ट जानकारी मिलना जरूरी है, ताकि वह यह तय कर सके कि वह क्या खरीद रहा है या खा रहा है। असली और नकली पनीर में बड़ा अंतर ये है कि असली पनीर दूध के प्रोटीन और फैट से तैयार होता है, जबकि एनालॉग पनीर में गैर-डेयरी वसा और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

दोनों की शक्ल और उपयोग समान होने के कारण सामान्य उपभोक्ता के लिए अंतर करना आसान नहीं होता। खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत एनालॉग पनीर को अलग उत्पाद के रूप में लेबल करना आवश्यक है। ऐसे में इसकी बिक्री या उपयोग के दौरान उपभोक्ता को सही जानकारी उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होगा।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 17 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 18 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 18 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 18 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 18 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 19 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 19 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 19 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 19 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 19 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 19 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 19 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 19 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 19 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 19 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 20 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 20 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!