धमकियों के बीच दिलजीत का शहर के फैंस से वादा: ‘आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा’; पुरानी तस्वीरें साझा कर जताया आने का भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में अपने कॉन्सर्ट को लेकर मिल रही लगातार धमकियों के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शहर आने का भरोसा जताया है। उन्होंने छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।’ दिलजीत की इस पोस्ट के बाद उनके इंदौर के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। शहर में उनका कॉन्सर्ट 15 नवंबर को प्रस्तावित है और अब कार्यक्रम में केवल पांच दिन शेष हैं।
हालांकि, एक ओर जहां दिलजीत इंदौर आने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं लगातार बनी हुई हैं। शहर के तीन निजी स्कूलों, महापौर कार्यालय और ग्वालियर हाईकोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरे संदेश भेजे जा चुके हैं। इन संदेशों में कॉन्सर्ट के दौरान बम विस्फोट करने और मंच को IED से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस और SIT इन ईमेल की जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक संदेश भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।
15 नवंबर को C-21 मॉल में प्रस्तावित है कार्यक्रम
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मॉल में आयोजित होना है। कार्यक्रम की तारीख नजदीक आने के साथ ही आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। दीपावली से पहले कथित तौर पर ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ईमेल में कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके की धमकी दी गई थी। संदेश में अभिभावकों को अपने बच्चों को कार्यक्रम में नहीं भेजने की चेतावनी भी दी गई थी।
इससे पहले 2 नवंबर को इंदौर महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें कॉन्सर्ट के मंच को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।
चार गानों को लेकर भी जारी हुए निर्देश
कॉन्सर्ट को लेकर विवाद केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम में गाए जाने वाले कुछ गानों और बच्चों की मौजूदगी को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर दिलजीत के चार गानों को कार्यक्रम में प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, इन गानों के बोल बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। जिन गानों को लेकर आपत्ति जताई गई है, उनमें ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम लभिया’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी’ शामिल हैं।
दिल्ली और मुंबई में भी मिल चुकी हैं धमकियां
दिलजीत के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं इंदौर तक सीमित नहीं रही हैं। अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को भी शुरुआत में सुरक्षा कारणों से पुलिस की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। बाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कार्यक्रम को अनुमति दी गई और 30 अक्टूबर को दिल्ली में शो आयोजित हुआ।
वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
पुलिस के पास अब तक अनुमति के लिए आवेदन नहीं
कॉन्सर्ट की तारीख नजदीक आने के बावजूद पुलिस के पास अब तक कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में आयोजन की औपचारिक मंजूरी, सुरक्षा इंतजाम और लगातार मिल रही धमकियों की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।
अगले पांच दिनों में पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने की चुनौती रहेगी। दूसरी ओर, दिलजीत की ताजा पोस्ट ने उनके प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर 15 नवंबर पर है कि सिंगर इंदौर पहुंचकर अपने प्रशंसकों से किया गया पोहा खाने का वादा पूरा कर पाते हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!