खबर
Top News

ट्रैफिक हेल्पलाइन और ऐप पर आईं 80 शिकायतें: अधिकांश का निराकरण; अवैध पार्किंग की सबसे ज्यादा शिकायतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक हेल्पलाइन और ऐप पर आईं 80 शिकायतें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात संबंधी समस्याओं की शिकायतों पर इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने कार्रवाई की है। 5 से 9 नवंबर के बीच ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिली 47 शिकायतों में से 45 का निराकरण किया गया, जबकि 2 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। वहीं, 3 से 9 नवंबर के दौरान ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप पर आईं सभी 33 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया। इस तरह दोनों माध्यमों से एक सप्ताह के दौरान कुल 80 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 78 का समाधान किया गया।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात प्रबंधन पुलिस नागरिकों की शिकायतों पर संबंधित जोन की टीमों के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। इन माध्यमों से लोग नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, यातायात बाधित होने, जाम और नियमों के उल्लंघन जैसी समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग की शिकायतें
5 से 9 नवंबर के बीच ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिली 47 शिकायतों में सबसे अधिक 30 शिकायतें नो पार्किंग और अवैध पार्किंग से जुड़ी थीं। इसके अलावा यातायात बाधित होने की 11, नगर निगम से संबंधित 1 और अन्य समस्याओं की 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 45 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 2 पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

हेल्पलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, 22 सितंबर 2025 से 9 नवंबर 2026 तक कुल 4,838 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4,811 का निराकरण किया गया है, जबकि 27 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।

ट्रैफिक साथी ऐप पर मिलीं नियम उल्लंघन की शिकायतें
3 से 9 नवंबर के बीच ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से 33 शिकायतें मिलीं और यातायात पुलिस ने सभी का निराकरण किया। ऐप पर नागरिकों ने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और जाम लगने जैसी समस्याएं दर्ज कराईं।

इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, वाहनों पर काली फिल्म लगाने और नंबर प्लेट से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायतें भी मिलीं। ऐप के जरिए अब तक कुल 2,001 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1,676 का निराकरण किया गया, जबकि 325 शिकायतें नगरीय क्षेत्र इंदौर के बाहर की थीं।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचती हैं पुलिस टीमें
यातायात पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर संबंधित क्षेत्र की टीम को मौके पर भेजा जाता है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों से संपर्क कर वाहन हटवाए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर क्रेन और व्हील लॉक पार्टी की मदद से कार्रवाई की जाती है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाती है। वहीं, सड़क पर जाम या यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर संबंधित जोन की टीम और थाना पुलिस की बीट मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराती है।

हेल्पलाइन नंबर और ऐप से कर सकते हैं शिकायत
इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी अवैध पार्किंग, यातायात बाधित होने या नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल दें। इसके लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर संपर्क किया जा सकता है या ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और यातायात पुलिस के समन्वित प्रयासों से शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!