खबर
Top News

राजीव गांधी से प्रेम, इटली छोड़ने का फैसला और PM पद का त्याग: सोनिया गांधी ने किताब में खोले जिंदगी के कई अनकहे पन्ने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
राजीव गांधी से प्रेम, इटली छोड़ने का फैसला और PM पद का त्याग

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आ गई है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस पुस्तक की बिक्री बिना किसी औपचारिक लॉन्च कार्यक्रम के शुरू की गई है। 544 पन्नों की इस किताब को सात अध्यायों में बांटा गया है और पहले संस्करण की एक लाख प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। दिल्ली के कई बुक स्टोर्स में किताब को विशेष डिस्प्ले एरिया में रखा गया है।

इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन के कई महत्वपूर्ण प्रसंग साझा किए हैं। इसमें राजीव गांधी से पहली मुलाकात, प्रेम और शादी, इटली से भारत आने का अनुभव, भारतीय नागरिकता लेने का फैसला, गांधी परिवार की त्रासदियां और वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के घटनाक्रम का जिक्र है। इसके अलावा विदेशी नेताओं और चर्चित हस्तियों से मुलाकातों के अनुभव भी शामिल किए गए हैं।

सोनिया गांधी ने इसे राजनीतिक पुस्तक के बजाय अपना निजी संस्मरण बताया है। किताब के कवर पर लगी तस्वीर वर्ष 1966 में राजीव गांधी ने खींची थी। शुरुआती पन्ने पर उन्होंने पुस्तक अपने बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और पोते-पोतियों रेहान तथा मिराया को समर्पित की है। इसके बाद ऋग्वेद की ऋचाएं शामिल की गई हैं, जिनका संदेश मिलकर चलने, साथ बोलने और विचारों में एकता बनाए रखने से जुड़ा है।

कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव से पहली मुलाकात
सोनिया गांधी ने किताब में बताया है कि 19 साल की उम्र में वे अंग्रेजी सीखने के लिए इटली से कैम्ब्रिज पहुंची थीं। इसी दौरान एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी। जनवरी के एक दिन उनके दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की मुलाकात कराई।

सोनिया के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो गए थे। राजीव गांधी दिल्ली से कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पहुंचे थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया।

सोनिया ने वैलेंटाइन डे से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया है। उनके मुताबिक, राजीव पहली बार उन्हें वैलेंटाइन डे पर एक पार्टी में ले जाने पहुंचे थे। उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे। दोनों को महसूस होने लगा था कि वे जिंदगीभर साथ रहना चाहते हैं।

पिता के गुस्से के डर से परिवार को नहीं बताई थी प्रेम कहानी
सोनिया ने लिखा है कि राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने में उन्हें डर लगता था। उनके पिता स्टेफानो मैनो काफी सख्त स्वभाव के थे। सोनिया को आशंका थी कि यदि उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वे उन्हें तुरंत इटली वापस बुला लेंगे। इसी कारण उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्ते की बात परिवार से छिपाकर रखी।

रूस में एक गरीब परिवार की मदद से जुड़ा था पिता का भावुक किस्सा
किताब में सोनिया ने अपने पिता के व्यक्तित्व से जुड़ा एक प्रसंग भी बताया है। उनके पिता अनुशासन पसंद थे, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते थे। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान वे इटली की सेना की ओर से रूस के मोर्चे पर लड़े थे। वहां उन्होंने एक गरीब परिवार के बच्चों को खाना दिया था।

सोनिया के मुताबिक, उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। उनके पिता ने अपनी बेटियों के नाम भी उन्हीं बच्चियों के नाम पर रखे। हालांकि, चर्च के रिकॉर्ड में उनके नाम एलेसांद्रा और एंटोनिया दर्ज हुए, लेकिन परिवार में वे अनूश्का और सोनिया के नाम से जानी गईं।

इटली का पासपोर्ट छोड़ते समय भावुक हो गई थीं सोनिया
सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता लेने के अनुभव को भी विस्तार से लिखा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक उन्होंने अपना इटली का पासपोर्ट संभालकर रखा था, क्योंकि वह उनकी पुरानी पहचान और इटली से जुड़ाव का प्रतीक था। इस पासपोर्ट के जरिए उन्हें अपने माता-पिता से मिलने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं से भी बचने में मदद मिलती थी।

समय के साथ इटली जाना कम हो गया और वहां की जीवनशैली से उनका जुड़ाव भी पहले जैसा नहीं रहा। राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया। सोनिया के अनुसार, वे भारतीय खान-पान, पहनावे और रहन-सहन को अपना चुकी थीं। उनका परिवार और दोस्त भी भारत में थे।

नागरिकता से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया इटली के राजदूत के आवास पर पूरी हुई। वहां एक अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज पढ़कर सुनाए और समझाया कि यह फैसला अंतिम होगा। सोनिया ने लिखा कि दस्तावेज पढ़ते समय उनकी धड़कन तेज हो गई थी और चेहरा गर्म हो गया था। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी पहचान का एक हिस्सा हमेशा के लिए पीछे छूट रहा हो। किताब के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 1983 में भारतीय नागरिकता ग्रहण की थी।

2004 में प्रधानमंत्री नहीं बनने का फैसला पहले ही कर लिया था
किताब में वर्ष 2004 का राजनीतिक घटनाक्रम भी विस्तार से शामिल है। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वे प्रधानमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उन्हें इस पद पर नहीं देखना चाहते थे।

सोनिया के मुताबिक, उनके बच्चों के मन में दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या की यादें थीं। उन्हें आशंका थी कि प्रधानमंत्री बनने पर सोनिया की जान को खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया, ताकि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान न हो। चुनाव में जीत के बाद गठबंधन के नेताओं ने उनसे फैसला बदलने का आग्रह किया। सोनिया ने इनकार किया, लेकिन नेताओं ने उनकी बात पूरी तरह सुने बिना ही इसे सहमति मान लिया। किताब में प्रियंका गांधी का भी जिक्र है, जो उस समय खिड़की के बाहर खड़ी यह घटनाक्रम देख रही थीं।

बिल क्लिंटन के भारत दौरे का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी ने किताब में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से जुड़े एक प्रसंग को भी शामिल किया है। उन्होंने वर्ष 2000 में क्लिंटन की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए लिखा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके सम्मान में एक रिसेप्शन आयोजित किया था।

सोनिया के संस्मरण के मुताबिक, इस कार्यक्रम में क्लिंटन वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को बार-बार चोरी-छिपे देख रहे थे। उन्होंने मोनिका लेविंस्की विवाद का भी उल्लेख किया है। किताब में क्लिंटन की कश्मीर को लेकर राय का जिक्र भी मिलता है।

सरकोजी ने डिनर के दौरान साझा की थी अपनी निजी जिंदगी
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से जुड़ा प्रसंग वर्ष 2008 का है। सोनिया ने लिखा कि सरकोजी उस समय अपनी पार्टनर कार्ला ब्रूनी के बिना भारत आए थे। डिनर के दौरान तत्कालीन उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पत्नी ने उनसे शादी की योजना को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल किया। सोनिया के अनुसार, सरकोजी ने बेझिझक अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की और फोन पर कार्ला को संदेश भी भेजते रहे।

प्रिंसेस डायना की शादी और भारत यात्रा की यादें भी लिखीं
सोनिया गांधी ने प्रिंसेस डायना से जुड़ी अपनी यादें भी साझा की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1981 में राजीव गांधी के साथ डायना की शादी में शामिल हुई थीं। उनके मुताबिक, डायना बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं, लेकिन उनके चेहरे पर परेशानी के भाव भी दिखाई दे रहे थे।

सोनिया ने वर्ष 1992 में डायना की भारत यात्रा का भी उल्लेख किया है। उस दौरान ताजमहल के सामने अकेले तस्वीर खिंचवाने वाले दिन उनकी डायना से मुलाकात हुई थी। सोनिया ने उन्हें लंबी कद-काठी, खूबसूरत आंखों और आकर्षक मुस्कान वाली महिला के रूप में याद किया है।

‘यह उस जगह की कहानी है, जिसे मैंने अपना घर माना’
सोनिया गांधी ने किताब के बारे में अपने विचार साझा करते हुए लिखा है कि यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। वे अपने परिवार को ईमानदारी से सामने रखना चाहती थीं। उनके अनुसार, परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया।

उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा निजी दुनिया में बीता। दुख ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को सुरक्षित रखने की कोशिश की। सोनिया का कहना है कि उनके परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश की गई कि वे लोग वास्तव में कैसे थे।

उन्होंने भारत में पांच दशक से अधिक समय के अपने अनुभवों का भी जिक्र किया है। सोनिया के मुताबिक, उन्होंने एक देश को बदलते हुए देखा। शुरुआत में उन्होंने भारत को किनारे से देखा और बाद में देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के केंद्र का हिस्सा बनीं।

544 पन्नों और सात अध्यायों वाली ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन, पारिवारिक रिश्तों, राजनीतिक सफर और भारत के साथ अपने जुड़ाव को संस्मरण के रूप में प्रस्तुत किया है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!