10 लाख की चरस तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार: एक साल से पुलिस से कर रहा था लुकाछिपी; अन्य मामले में 12 ग्राम एमडी भी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की है। 2.241 किलो चरस तस्करी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे सह-आरोपी अजीम उर्फ अज्जू को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी कार्रवाई में कृषि महाविद्यालय के सामने विहंग मार्ग से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अमन उर्फ लल्ला सिंगार को पकड़ा गया।
जब्त एमडी की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है। खास बात यह है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक... क्राइम ब्रांच ने सितंबर-2025 में पोलोग्राउंड पुल के पास एमआर-04 रोड से साकिर हुसैन (60) को 2.241 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जब्त चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपए थी।
पूछताछ और विवेचना में चंदन नगर निवासी अजीम उर्फ अज्जू (26) की तस्करी नेटवर्क में संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद से वह फरार था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले जुआ एक्ट का प्रकरण भी दर्ज है। अब पुलिस उससे सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने 6 नवंबर को कृषि महाविद्यालय के सामने विहंग मार्ग पर संदिग्ध हालत में बैठे अमन उर्फ लल्ला सिंगार (25) को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसकी जेब से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी आजाद नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लायरों की तलाश शुरू कर दी है।
87 केस, 193 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक… 1 जनवरी, 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 87 मामलों में 193 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एमडी, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर और कोकीन सहित करीब 4.42 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!