खबर
Top News

वीडियो देखिये, पड़ोसी देश में फिर हिंसा और आगजनी की घटनाओं से तनाव बढ़ा: बम धमाकों से दहशत; यात्री बसों को उपद्रवियों ने बनाया निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 2:32 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, ढाका।
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और आगजनी की घटनाओं से तनाव बढ़ गया है। राजधानी ढाका समेत कई जिलों में कच्चे बम (क्रूड या कॉकटेल बम) फेंके जाने और यात्री बसों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। ढाका में उपद्रवियों ने एक बस ड्राइवर को जिंदा जला दिया।

मृतक की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में हुई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय, कोर्ट और बाजारों के आसपास भी धमाकों की खबरें मिली हैं। पुलिस ने चार बम लेकर जा रहे लोगों सहित कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

ढाका में दो यात्री बसों को आग के हवाले किया
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को राजधानी ढाका के अलग-अलग इलाकों में बम फेंकने और बसों में आग लगाने की कई घटनाएं हुईं। उपद्रवियों ने फार्मगेट और मीरपुर में दो यात्री बसों को निशाना बनाया। पहली घटना शाम करीब 6:40 बजे फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां लब्बैक परिवहन की बस में आग लगा दी गई। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे मीरपुर पोस्ट ऑफिस नंबर 11 के पास बसुमती परिवहन की बस को आग के हवाले कर दिया गया। इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बस ड्राइवर को जिंदा जलाया
ढाका में हुई एक अन्य गंभीर घटना में उपद्रवियों ने बस ड्राइवर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में बताई गई है। घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

35 छात्रों से भरी बस पर पेट्रोल बम से हमला
बांग्लादेश के झेनैदाह जिले में भी हिंसा की घटना सामने आई। यहां इस्लामिक यूनिवर्सिटी के करीब 35 छात्रों को लेकर जा रही डबल डेकर बस पर पेट्रोल बम फेंका गया। ‘दिगंता’ नाम की यह बस यूनिवर्सिटी कैंपस की ओर जा रही थी। इसी दौरान शैल्कूपा उपजिला के ड्रैगन बागान इलाके में बस को निशाना बनाया गया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कई स्थानों पर धमाकों से दहशत, पुलिस की कार्रवाई जारी
राजधानी ढाका के अलावा कई जिलों में बम विस्फोट और आगजनी की घटनाओं की जानकारी सामने आई है। विश्वविद्यालयों, कोर्ट और बाजारों के आसपास भी धमाकों की खबरों से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने चार बम लेकर जा रहे लोगों समेत कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां घटनाओं की जांच कर रही हैं और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

लगातार हो रही आगजनी, बमबाजी और हमलों ने बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी से लेकर दूसरे जिलों तक सामने आ रही घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!