खबर
Top News

55.61 ग्राम एमडी और बाइक सहित छह लाख का माल जब्त: एक करता था एसी-फ्रिज की मरम्मत; दूसरा बनाता था स्टील फर्नीचर... दोनों मिलकर करने लगे नशे का कारोबार, रतलाम से इंदौर पहुंचे दो कारीगर तस्कर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
55.61 ग्राम एमडी और बाइक सहित छह लाख का माल जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रतलाम में बैठे नशे के सौदागरों ने इंदौर को एमडी ड्रग्स की मंडी बनाने की कोशिश की, लेकिन सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच की घेराबंदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स की खेप लेकर पहुंचे दो तस्कर पुलिस की नजरों से बच नहीं सके।

तलाशी हुई तो बैग से नशे का जखीरा निकल आया। एसी-फ्रिज सुधारने और स्टील फर्नीचर बनाने का काम करने वाले इन तस्करों के पास आखिर एमडी ड्रग्स की खेप कहां से आई और इंदौर में किसके ठिकाने तक पहुंचनी थी? पुलिस अब इसी कड़ी को जोड़ने में जुटी है। दोनों के कब्जे से 5.50 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स और 50 हजार रुपए की मोटरसाइकिल सहित छह लाख का मशरूका जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार... 7 नवंबर को गश्त और चेकिंग के दौरान सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड पर पिलर नंबर P-213 के पास टीम पहुंची तो यहां सड़क किनारे बिना नंबर की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे दिखाई दिए।

पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे। उनकी संदिग्ध हरकतों ने टीम का शक बढ़ाया और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आमीन मंसूरी (30), निवासी अशोक नगर और समीर कुरैशी (21), निवासी थाना स्टेशन रोड, रतलाम के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की जांच के दौरान बैग से 55.61 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आमीन मंसूरी आठवीं तक पढ़ा है और एसी-फ्रिज सुधारने का काम करता है, जबकि समीर कुरैशी भी आठवीं तक शिक्षित है और स्टील फर्नीचर बनाने का काम करता है। दोनों के पेशे सामान्य हैं, लेकिन दोनों जल्दी पैसे वाला बनने की फिराक में एमडी ड्रग्स तस्करी का काम करने लगे।

जांच में सामने आया कि आमीन मंसूरी के खिलाफ रतलाम के माणक चौक थाने में अपराध क्रमांक 455/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 115(2), 296(बी), 3(5) और 351(3) में 26 अगस्त, 2026 को प्रकरण दर्ज हुआ था, वहीं समीर कुरैशी के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में 17 मई, 2023 को अपराध क्रमांक 338/2023 के तहत मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज है।

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से खरीदी गई थी, इंदौर में किसे पहुंचाई जानी थी और इस कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन जुड़ा है?

88 केस, 195 आरोपी गिरफ्तार; 4.48 करोड़ का नशा और वाहन जब्त
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक… 1 जनवरी, 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 88 प्रकरण दर्ज कर 195 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 3.46557 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 426.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। मादक पदार्थों और वाहनों सहित जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 48 लाख 37 हजार रुपए है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!