खबर
Top News

एमआर ट्रेवल्स की यात्री बस में हो रही थी शराब की तस्करी: चंदन नगर पुलिस ने की कार्रवाई; अवैध अंग्रेजी शराब सहित बस भी जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
एमआर ट्रेवल्स की यात्री बस में हो रही थी शराब की तस्करी

तीन आरोपी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तस्करों ने यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली बस को ही अवैध शराब की खेप ढोने का जरिया बना लिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता व घेराबंदी के चलते तस्करों के मंसूबे धरे रह गए।

पुलिस द्वारा चंदन नगर चौराहा पर एमआर ट्रेवल्स की बस (एनएल 01 बी 1500) को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला। कुल 120.75 बल्क लीटर शराब व बस जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार 7 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एमआर ट्रेवल्स की यात्री बस में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने चंदन नगर चौराहा पर घेराबंदी की। 8 नवंबर की रात करीब 12.17 बजे वहां आई उक्त बस को रुकवाकर तलाशी ली गई तो शराब तस्करी का खुलासा हुआ।

बस में 2 लाख 25 हजार रुपए कीमत की 120.75 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली। मौके से आरोपी सागर पिता मनोज भाई सालट (25) निवासी गुजरात, सुनील पिता चंदन वसुनिया (34) निवासी सरदारपुर, जिला धार और रतन पिता बुधाराम प्रजापत (21) निवासी बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया।

तस्करों ने सोचा होगा कि शराब की खेप पकड़ी भी गई तो नुकसान सिर्फ माल का होगा, लेकिन पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही बस भी जब्त कर ली। शराब और बस मिलाकर कुल 27 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

पुलिस की नजर उस नेटवर्क पर है, जो शराब की खेप उपलब्ध कराने से लेकर उसे गंतव्य तक पहुंचाने में शामिल रहा। जांच में इंदौर-वडोदरा अंतरराज्यीय लिंक सामने आई है। पुलिस शराब के परिवहन मार्ग, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है।

फॉरवर्ड और बैकवर्ड ट्रेसिंग के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार के पीछे और कौन-कौन चेहरे हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दूसरे संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ब्राउन शुगर सप्लायर ‘आलू’ गिरफ्तार; हीरा नगर पुलिस ने घेराबंदी कर बरामद की एक लाख की ड्रग्स
नशा सौदागरों पर क्राइम ब्रांच से लेकर थाना पुलिस तक लगातार शिकंजा कस रही है। तस्कर पकड़े जा रहे हैं, नशा बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है, लेकिन नशे का कारोबार करने वालों के हौसले अब भी पस्त नहीं हुए हैं।

त्योहार की खुशियों के बीच युवाओं की जिंदगी में नशे का जहर घोलने की तैयारी कर रहे ऐसे ही एक सौदागर को हीरानगर पुलिस ने दबोच लिया। टीआई कमलकिशोर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बचकर निकल नहीं पाया। पकड़ा गया आरोपी रोहित उर्फ आलू है, जिसके कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई है।

हीरानगर टीआई कमलकिशोर के अनुसार… परसों दीपावली की रात पुलिस टीम इलाके में भ्रमण करते हुए संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली आईएसबीटी के पास एमआर-4 रोड पर संदिग्ध हालत में खड़ा है।

पुलिस टीम पहुंची तो उसने घबराकर भागने की कोशिश की। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास थैली में भूरे-मटमैला पावडर मिला। पुलिस ने जांच के बाद उसे ब्राउन शुगर के रूप में जब्त किया। आरोपी के कब्जे से 11.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने रोहित उर्फ आलू पिता राजेंद्र राजोरिया (22), निवासी 80 फीट रोड, कबीरखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और उसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!