खबर
Top News

वीडियो देखिये, पुलिसकर्मी को धमकी देने के मामले ने पकड़ा तूल: जीतू पटवारी ने वीडियो साेशल मीडिया पर किया साझा; बोले-भाजपा नेताओं के समर्थकों को गर्मी आना सामान्य बात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 3:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक युवक द्वारा वर्दीधारी पुलिसकर्मी को बैच-बिल्ला उतरवाने की धमकी देने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने युवक को भाजपा पार्षद राकेश जैन का समर्थक बताते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री को तीन स्तर की सुरक्षा मिल रही है, तो भाजपा नेताओं के समर्थकों को भी इस तरह की गर्मी आना सामान्य बात है।

पटवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''मेरी बात सुनना, यह बैच और बिल्ला उतारने में पांच मिनट लगेंगे, सारी गर्मी उतर जाएगी! यह धमकी इंदौर में पुलिस की वर्दी को दी गई है।'' उन्होंने युवक की पहचान सूरज शर्मा के रूप में बताते हुए भाजपा प्रदेश संगठन, इंदौर के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी टैग किया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में युवक सूरज शर्मा की वर्दीधारी पुलिसकर्मी श्रवण से बहस हो गई थी। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मी से ऊंची आवाज में बात करते हुए उसे बैच और बिल्ला उतरवाने की धमकी देने लगा। युवक ने कहा, ''मेरी बात सुनना, यह बैच और बिल्ला उतरने में पांच मिनट लगेंगे, सारी गर्मी उतर जाएगी।''

पुलिसकर्मी श्रवण ने उसे समझाइश देते हुए कहा कि तू-तू करके बात न करे और सम्मान से बात करे। पुलिसकर्मी ने यह भी कहा कि यदि कोई बात है तो थाने चलकर चर्चा की जा सकती है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक चौकीदार भी अपनी समस्या बताने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन युवक उसे बीच में रोक देता है। युवक अपने पास कैमरे लगे होने की बात भी कहता सुनाई देता है।

युवक को भाजपा पार्षद का समर्थक बता रहे पटवारी
जीतू पटवारी ने अपनी पोस्ट में सूरज शर्मा को द्वारकापुरी क्षेत्र के भाजपा पार्षद राकेश जैन का समर्थक बताया है। उन्होंने इस घटना को पुलिस की वर्दी को दी गई खुली धमकी बताते हुए सरकार से सवाल किया है। पटवारी की टिप्पणी के बाद मामला राजनीतिक चर्चा में आ गया है।

पहले भी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप
सूरज शर्मा से जुड़ा एक पुराना मामला भी सामने आया है। करीब एक साल पहले एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने पड़ोसी को पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में जांच में जिस हथियार को पिस्टल बताया गया था, वह लाइटर निकला था।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच
द्वारकापुरी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!