मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 500 ग्राम शुद्ध कोकीन बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, DRI को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला भारी मात्रा में कोकीन लेकर चेन्नई से दिल्ली की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर एजेंसी की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की तैयारी की।
जीटी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचते ही DRI और RPF की संयुक्त टीम ने ट्रेन के सेकंड एसी कोच में दबिश दी और संदिग्ध महिला को घेरकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 500 ग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाया गया।
चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि महिला कथित तौर पर कोकीन की खेप चेन्नई से दिल्ली लेकर जा रही थी। वहां इसे किसी गिरोह तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, इस तस्करी में महिला की वास्तविक भूमिका और खेप के पीछे सक्रिय लोगों की पहचान अभी जांच का विषय है।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एजेंसी
मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। DRI और RPF के अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला तस्करी नेटवर्क की सक्रिय सदस्य है या किसी अन्य गिरोह के लिए खेप पहुंचाने का काम कर रही थी।
इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोकीन की खेप कहां से लाई गई थी, दिल्ली में इसे किसे सौंपा जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और महिला की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

कर्मचारी की बेटी के उपचार के लिए मंदिर ट्रस्ट ने दी मुक्त हस्त से मदद:दोनों किडनी खराब; अब इस शहर में होगा उपचार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!