पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन: 18 घंटे की रिकॉर्डिंग में कैद थी खौफनाक कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेटी को बेचने और पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश का दावा
बेटे के बयान से खुलासा- परिवार के भीतर सात महीने से चल रहा था तनाव
लव जिहादी फैजान हिरासत में... अब रिकॉर्डिंग और मोबाइल से तलाशे जा रहे जवाब
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक घर, दो अलग-अलग कमरों में जिंदगी गुजार रहे पति-पत्नी, एक तीसरा नाम और घर के भीतर छिपाकर रखा गया वॉयस रिकॉर्डर...। इस परिवार की कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ तब आया, जब पवन सोनी ने रिकॉर्डर में कैद करीब 18 घंटे की बातचीत सुनी।
बेटे के मुताबिक इस बातचीत में ऐसी बातें थीं, जिन्होंने पिता को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और बेटे को नुकसान पहुंचाने जैसी बातों का दावा सामने आया है। इसके बाद पवन का डर केवल पत्नी के साथ चल रहे विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसे अपने और बच्चों के भविष्य पर भी खतरा महसूस होने लगा था।
आखिर वर्षा और लव जिहादी फैजान उर्फ रेहान के बीच ऐसी कौन-सी बातचीत हुई थी? क्या यह महज पति-पत्नी के रिश्तों में शक और अविश्वास की कहानी थी या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और रिकॉर्डिंग की पड़ताल में तलाशे जा रहे हैं। इस पूरे मामले में फैजान को हिरासत में लिया गया है।
बेटे के बयान से सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक पवन और वर्षा ने करीब 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों कुछ समय शिर्डी में रहे और फिर इंदौर आ गए। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। करीब एक साल पहले पवन की नौकरी छूट गई।
कमर की तकलीफ के कारण भी वह नियमित काम नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान करीब सात महीने पहले दोनों ने मिलकर पराठे की दुकान शुरू की। इसी दुकान पर टिन शेड लगाने के लिए फैजान उर्फ रेहान आया था। यहीं से उसकी मां वर्षा और फैजान की पहचान हुई।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर फैजान से बात करते देख लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक ही मकान में रहते हुए भी अलग रहने लगे। घर की छत एक थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी।
दोस्तों को बताया था जान का खतरा संगठनों से संपर्क की भी चर्चा
पवन ने अपने मन में चल रही आशंकाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं रखी थीं। जानकारी के मुताबिक उसने कुछ दोस्तों को भी बताया था कि उसे और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का डर है। उसने रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी।
पड़ताल में हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोगों से संपर्क करने की जानकारी भी सामने आई है। अब यह पता लगाना जरूरी है कि पवन ने किन लोगों से संपर्क किया था, क्या किसी को रिकॉर्डिंग सुनाई थी और क्या घटना से पहले उसने किसी तरह की मदद या शिकायत की कोशिश की थी।
शक गहराया तो घर में छिपाकर लगाया रिकॉर्डर
इस कहानी का सबसे अहम मोड़ करवा चौथ से पहले आया। बेटे के मुताबिक पवन को पत्नी और फैजान के बीच बातचीत को लेकर लगातार शक हो रहा था। वह जानना चाहता था कि आखिर उसके पीछे घर में क्या चल रहा है। इसी के चलते उसने एक वॉयस रिकॉर्डर खरीदा और गांव जाने से पहले उसे घर के कमरे के एक कोने में छिपा दिया।
परिवार गांव चला गया। ग्यारस के दिन लौटने के बाद पवन ने रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत सुनी। बेटे का दावा है कि करीब 18 घंटे की रिकॉर्डिंग में मां वर्षा और फैजान के बीच ऐसी बातें थीं, जिनमें बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और बेटे को नुकसान पहुंचाने का जिक्र था।
रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पवन काफी घबरा गया था। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। रिकॉर्डर पुलिस के हाथ लगा या नहीं, उसमें किसकी आवाजें दर्ज हैं और बातचीत का वास्तविक संदर्भ क्या है, यह जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सात महीने का तनाव, फिर एक ही घर में खूनी अंत
रविवार को सांई विहार कॉलोनी में इस परिवार की कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। घटना के समय 15 साल का बेटा और सात साल की बेटी घर से बाहर खेलने गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों लौटे तो घर में मां वर्षा का शव पड़ा था और पिता पवन फंदे पर लटका मिला। वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई थी और गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक पवन ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
अब फैजान के मोबाइल और रिकॉर्डर से जुड़े सवालों पर टिकी जांच
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक मामले में फैजान उर्फ रेहान उर्फ फैजू को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। अब पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल हैं। क्या घर में छिपाया गया रिकॉर्डर बरामद हुआ? क्या उसमें वास्तव में 18 घंटे की बातचीत है?
क्या रिकॉर्डिंग में हत्या या बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोई स्पष्ट बातचीत है? पवन ने जिन दोस्तों के सामने अपनी आशंका जताई थी, उनके बयान क्या बताते हैं? वर्षा और फैजान के मोबाइल की बातचीत, संदेश और कॉल डिटेल में क्या सामने आता है?
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!