आखिर शाहरुख को क्यों नहीं दबोच पा रही पुलिस दुष्कर्म के आरोपी ब्लैकमेलर कुरैशी पर अब लगा दो लाख रुपए मांगने का आरोप: संस्था को बदनाम करने की धमकी देकर मांग रहा था रुपए पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में हुई शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कथित ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी पर इंदौर पुलिस बड़ी मेहरबान है। सुपर कॉरिडोर की करोड़ों रुपए की जमीन के विवाद में जबरन वसूली और धमकी देने के साथ दलित महिला से दुष्कर्म जैसे गंभीर केस के बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
इस बीच शाहरुख पर एक सामाजिक संस्था को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में हुई।
जानकारी के अनुसार तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट के प्रदेश सचिव शोएब खान ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शोएब ने आरोप लगाया कि 7 सितंबर 2026 को चांद पर उड़ान अखबार में प्रकाशित खबर में उनकी संस्था और उनके खिलाफ भ्रामक सामग्री छापकर छवि खराब की गई।
इसके बाद दो लाख रुपए की मांग की गई और रकम नहीं देने पर आगे भी खबरें प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता शोएब ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार डॉ. आमिर खान की ओर से कथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी को भेजे गए कानूनी नोटिस का भी उल्लेख किया है।
आरोप है कि शाहरुख ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद डाक विभाग ने उसे लौटा दिया। शोएब खान ने अखबार की प्रति, नोटिस, डाक रसीद और ट्रैकिंग संबंधी दस्तावेज पुलिस को सौंपे। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फरियादी का कहना है कि जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत के बाद सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने उसे बुलाकर बयान तो दर्ज कर लिए, लेकिन अब तक ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के बजाय जांच के नाम पर लटकाए रखा है। जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर ब्लैकमेलर शाहरुख पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
करोड़ों की जमीन के विवाद में भी आरोपी... खजराना पुलिस ने 30 सितंबर को हारून कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद शकील की शिकायत पर शाहरुख कुरैशी पर जबरन वसूली और धमकी का केस दर्ज किया था। आरोप था कि शाहरुख सुपर कॉरिडोर की करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि से जुड़े मामले में खबरें प्रकाशित कर शेख मोहम्मद की छवि खराब करने की धमकी देकर रुपए वसूल रहा था।
जमीन का विवाद राजस्व आयुक्त और सिविल कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी खबरें प्रकाशित कर वह ऑनलाइन और नकद रुपए पीड़ित से ले चुका था। बाद में और रकम देने से इनकार करने पर बदनाम करने का दबाव बना रहा था।
मदद के बहाने किया था दलित महिला से दुष्कर्म
ब्लैकमेलर कथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी पर 14 अक्टूबर को अजाक थाने में एक दलित महिला ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि शाहरुख ने महिला को काम दिलाने का भरोसा देकर उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म किया था।
विरोध करने पर मारपीट कर, जातिसूचक शब्द कहते हुए बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इसके अलावा भी शाहरुख पर साल 2020 में खजराना थाने में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट व 2022 में धारा 188 का केस दर्ज हुआ था। खजराना थाने में दर्ज मामले में शाहरुख ने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जो कोर्ट ने खारिज कर दी।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!