खबर
Top News

नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर ऐसी वारदात: 50 CCTV फुटेज से पकड़ा गया सिरफिरा; राह चलती युवतियों को बनाता था निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 2:24 pm
शेयर करें:
नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर ऐसी वारदात

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में राह चलती युवतियों को निशाना बनाकर उनके प्राइवेट पार्ट पर पीछे से थप्पड़ मारकर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर आता था और अचानक युवतियों के प्राइवेट पार्ट पर थप्पड़ मारकर मौके से फरार हो जाता था। महज दो दिनों के भीतर उसने 4 से 5 युवतियों के साथ इस तरह की शर्मनाक हरकत की थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था।

नकाब पहनकर करता था घिनौनी हरकत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब पहनता था। इसके अलावा बाइक का नंबर भी छिपाकर रखता था, ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सके। आरोपी बाइक से युवतियों के पास पहुंचता और पीछे से उनके प्राइवेट पार्ट पर थप्पड़ मारकर तेजी से भाग निकलता था। अचानक हुई इस हरकत से पीड़ित युवतियां कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपी मौके से गायब हो जाता था।

50 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले
लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। अलग-अलग कैमरों में कैद संदिग्ध की गतिविधियों और उसके आने-जाने के रास्तों का मिलान किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

दीनदयाल पार्क के पास घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने घेराबंदी कर दीनदयाल पार्क के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय अभिषेक उइके के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसने कटारा हिल्स इलाके में कितनी युवतियों के साथ ऐसी हरकत की और क्या वह अन्य स्थानों पर भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है।

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से जुड़ी अन्य संभावित घटनाओं और पीड़ितों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!