खबर
Top News

चंद्रबाबू नायडू बोले- केवल 100 और 200 के नोट चलें: भ्रष्टाचार और चुनावों में नकदी के इस्तेमाल पर रोक लगेगी; डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने की वकालत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 नवंबर 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
चंद्रबाबू नायडू बोले- केवल 100 और 200 के नोट चलें

खुलासा फर्स्ट, अमरावती।
देश में बड़े मूल्यवर्ग के नोटों को बंद करने की मांग एक बार फिर चर्चा में है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोटों को चलन से हटाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि बाजार में केवल 100 और 200 रुपये के नोट ही रहने चाहिए। नायडू के मुताबिक, बड़े मूल्य के नोटों का इस्तेमाल कम होने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

प्रधानमंत्री के सामने भी उठा चुके हैं मुद्दा
चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अमरावती में अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी डिजिटल करेंसी से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के दौरान इस विषय पर सुझाव दिए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े नोटों को बंद करने पर विचार करने का आग्रह किया था। नायडू ने कहा कि वह इस मुद्दे को आगे भी उठाते रहेंगे।

उनका सुझाव है कि 500 रुपये के नोटों को समाप्त कर केवल 100 और 200 रुपये के नोटों को चलन में रखा जाए। उनका मानना है कि इससे बड़े नकद लेन-देन को सीमित करने में मदद मिलेगी।

भ्रष्टाचार और चुनाव में नकदी के इस्तेमाल पर जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने बड़े नोटों को भ्रष्टाचार और चुनावों में धनबल के इस्तेमाल से जोड़ते हुए कहा कि चुनावों के दौरान नकदी का प्रभाव कम होना चाहिए। उन्होंने राजनीति को पैसे के बजाय जनसेवा की भावना से चलाने की जरूरत बताई।

नायडू के अनुसार, चुनाव में बड़ी रकम खर्च करने वाले उम्मीदवारों के मन में बाद में उस खर्च की भरपाई करने की प्रवृत्ति पैदा हो सकती है। यदि चुनावी खर्च और नकदी का प्रभाव कम होगा तो जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

डिजिटल करेंसी और तकनीक पर जोर
नायडू ने डिजिटल करेंसी और तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि यदि तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था की कई समस्याओं का समाधान संभव है। उनके मुताबिक, मौजूदा व्यवस्थाओं की खामियों के कारण भ्रष्टाचार का चक्र बना रहता है। इसे तोड़ने के लिए व्यवस्था में बदलाव जरूरी है।

नोटबंदी के 10 साल बाद फिर चर्चा में बड़े नोट
चंद्रबाबू नायडू का यह बयान 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के ठीक बाद आया है। उस समय केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। इसके बाद नए 500 रुपये के नोट जारी किए गए।


संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद
Top News

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

about 4 hours ago
टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच
Top News

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

about 4 hours ago
डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण
Top News

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

about 5 hours ago
शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना
Top News

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

about 5 hours ago
कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई
Top News

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई
Top News

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु
Top News

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी
Top News

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

about 6 hours ago
MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी
Top News

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा
Top News

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

about 7 hours ago
7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
Top News

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

about 7 hours ago
धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके
Top News

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

about 7 hours ago
बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
Top News

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा विशेष
Top News

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

about 7 hours ago
रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट
Top News

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

about 7 hours ago
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!