सिंचाई का रकबा छह लाख हेक्टेयर बढ़ेगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: कृषि कल्याण वर्ष में परियोजनाएं प्रगति पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषक कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 13 जिलों में जिन सिंचाई परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके लोकार्पण की तैयारी कर ली गई है। शेष 6 माह में लगभग 6 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में वृद्धि करने वाली इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को मंत्रालय में हुई जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि कृषक कल्याण वर्ष में अनेक सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण होंगे। इनमें बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, देवास, झाबुआ, धार, खण्डवा, खरगोन, आलीराजपुर, राजगढ़, जबलपुर, कटनी और मण्डला जिलों की सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं।
बैठक में सिंहस्थ से जुड़ी 3 परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग की विस्तार से समीक्षा की। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा, वित्त मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।
केन-मंदाकिनी लिंक परियोजना का प्रस्ताव प्रेषित
बैठक में जानकारी दी गई केन-मंदाकिनी लिंक अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। इस परियोजना से 93 हजार 310 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का विकास होगा और 15.8 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। परियोजना में 20 किलोमीटर लंबाई की टनल भी बनाई जाएगी। परियोजना की लागत 8400 करोड़ रुपए से अधिक होगी।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई:इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप:करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को आखिरी मौका; जवाब नहीं दिया तो कलेक्टर को होना पड़ेगा पेश

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!