प्रेस्टीज स्कूल में भी मिली गड़बड़ी: दूषित होने की शंका में खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज स्कूल में हुई घटना के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कल कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम स्कीम नं. 74 स्थित प्रेस्टीज स्कूल-कॉलेज पहुंची, जहां किचन में भी भारी गड़बड़ पाई गई। यहां से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 8 नमूने लिए गए। इसके अलावा कई ढाबों पर भी कार्रवाई की गई।
खाद्य टीम ने प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल-कॉलेज में संचालित मेस एवं कैंटीन का निरीक्षण किया तो खाद्य पदार्थों का भंडारण मानकों के अनुरूप नहीं पाया। भोजन निर्माण एवं उपयोग में लिए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट एक वर्ष पुरानी निकली।
यहां फ्रेंच फ्राइज, तुअर दाल, घी, सोयाबीन तेल, इंस्टेंट खमण, मिक्स रोटी, मिक्स वेज सब्जी एवं चावल के दूषित होने की शंका में 8 नमूने जांच हेतु लिए गए। इन सबके लिए प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया गया।
पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में दुर्गंध की शिकायत... इसके अलावा खाद्य टीम ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायतों के आधार पर मुंशी ढाबा, मानपुर पर धावा बोला। यहां से आटा, दाल, चावल, नमकीन एवं मसालों के दूषित होने की शंका में 5 नमूने लिए गए।
इसके बाद टीम कृष्णा किराना भंडार, बेटमा रोड, काली बिल्लौद पहुंची, जहां से तुअर दाल का नमूना लिया गया। अंबिका स्वीट्स एंड नमकीन, बंगाली चौराहा का भी टीम ने निरीक्षण किया। यहां से भी खीर-पुरी, स्ट्रॉबेरी स्लाइस मिठाई तथा विभिन्न प्रकार के नमकीन पैक के 7 नमूने जांच हेतु लिए गए।
संबंधित समाचार

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!