भांग व्यापारी के वाॅटर प्लांट में भी गड़बड़ छापे में मिला दुर्गंधयुक्त पानी, सैंपल लिए: प्लांट आगे से कई दिनों से बंद; लेकिन पिछले दरवाजे से कामकाज चालू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा के समीप अवैध रूप से नंदी हिल्स रिसोर्ट्स एवं रेस्टोरेंट चलाने वाले चिमनबाग चौराहा के भांग व्यापारी के छोटा बांगड़दा के हम्माल मोहल्ला स्थित पूजाश्री वाॅटर प्लांट में भी भारी गड़बड़ी मिली। कल खाद्य विभाग द्वारा मारे गए छापे में यहां दुर्गंधयुक्त पानी मिला। टीम ने यहां से आधा लीटर व एक लीटर जार के दो सैंपल लिए जिनकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अनैतिक गतिविधियों के लिए भी कुख्यात: उल्लेखनीय है कि खुलासा फर्स्ट ने नंदी रिसोर्ट्स बनाने वाले राजा जायसवाल के कारनामों का खुलकर खुलासा किया था। इसमें बताया गया कि जायसवाल ने यहां औद्योगिक जमीन पर झूठा और फर्जी डायवर्शन करवाकर रिसोर्ट्स खड़ा कर दिया है।
अभी ये 90 प्रतिशत ही बना है लेकिन यहां विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसके अलावा, ये रिसोर्ट्स अवैध और अवांछनीय, अनैतिक गतिविधियों के लिए भी कुख्यात है। संचालक ग्राम पंचायत शंकरपुरा के सरपंच भोलाराम यादव से सेटिंग करके फर्जी डायवर्शन की फाइल पेश करके रिसोर्ट्स की अनुमति प्राप्त कर ली थी।
इसके दो कारण सामने आए थे। एक तो ये कि सरपंच यादव ने फाइल का सत्यापन नहीं कराया था और जो कुछ जायसवाल ने दिया और पेश किया उस पर भरोसा कर लिया। जब उनसे बात की तो उन्होंने सारा मामला तत्कालीन अधिकारियों पर डाल दिया। दूसरी बात ये है कि यदि वो डायवर्शन की फाइल सच्ची होती तो इस वर्ष जनवरी में एमपीआईडीसी की ओर से उसे तोड़ने का नोटिस क्यों दिया जाता?
राजा ने बेटे अंकुश के साथ षड्यंत्र रचा...जाहिर है कि राजा जायसवाल ने बेटे अंकुश के साथ मिलकर पूरा का पूरा षड्यंत्र रचा और नंदी रिसोर्ट्स खड़ा कर दिया। चार काॅटेज और 10 कमरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।
लड़के-लड़कियों को बिना कोई प्रूफ या दस्तावेज जमा कराए रूम उपलब्ध कराए जा रहे थे। मौजूद कर्मचारी रितिक व योगेश ने भी बताया था कि ये सब चलता रहता है।
परिसर में गंदगी पसरी पड़ी... अब इसी ग्रुप के वाॅटर प्लांट पर भी कल खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो भारी गड़बड़ियां मिलीं। खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी के मार्गदर्शन में वैशालीसिंह की टीम जब यहां पहुंची तो परिसर में गंदगी पसरी पड़ी थी और जो पानी के जार थे, उनसे दुर्गंध आ रही थी।
मौजूद कर्मचारी सोमनाथ से ताला खुलवाया गया तो पता चला कि प्लांट आगे से कई दिनों से बंद है, लेकिन पीछे दरवाजे से कामकाज चालू था यानी जायसवाल पिता-पुत्र लोगों को जो पानी सप्लाय कर रहे थे वो दूषित था।
टीम ने यहां से आधा लीटर व एक लीटर जार से दो सैंपल लिए। इन्हें राज्य लेबोरेटरी में भेजा गया है, जहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ये वाॅटर प्लांट बंद है।
दो माह में दो बार कार्रवाई दूषित पानी मिला था
खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि पूजाश्री वाटर प्लांट की दो माह से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इनमें दूषित पानी के अलावा कचरे की भी थी। तब एक ग्राहक ने शिकायत की थी कि पूजाश्री पानी के पाउच में बदबू आ रही हैं। इस पर विभाग ने यहां छापा मारा था और तीन सैंपल लिए थे।
इसकी रिपोर्ट भोपाल स्थित लैब में भेजी है, जहां से अभी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, प्लांट में और बाहर कचरे की शिकायत भी रहवासियों मे की थी। इस पर भी यथोचित कार्रवाई की गई थी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!