जांच में खुलासा: पाकिस्तान-अफगानिस्तान से संपर्क के संकेत; इस शहर से एक और संदिग्ध गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस ) ने देश विरोधी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में धार जिले से हाजी अजहर नामक एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इससे पहले एटीएस ने भोपाल से मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया था, जबकि हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है।
डिजिटल साक्ष्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं
मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर जुटाए गए डिजिटल साक्ष्यों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ नंबरों के साथ संपर्क के संकेत मिले हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन संपर्कों की प्रकृति क्या थी और कथित नेटवर्क किस प्रकार संचालित हो रहा था।
उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों की तस्वीरें और वीडियो पड़ोसी देश भेजे
जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि नईम ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजे थे। हालांकि, इस संबंध में एटीएस की ओर से अभी कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसियां इस पहलू की गहन जांच कर रही हैं।
विदेशी संपर्कों के लिए विशेष एप के इस्तेमाल की आशंका
एटीएस सूत्रों का दावा है कि मोहम्मद फराज के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह विदेशी संपर्कों से संवाद के लिए एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था। जांच एजेंसियां चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि विदेशी संपर्क कब से सक्रिय थे और इनके माध्यम से किस प्रकार की सूचनाओं या गतिविधियों का आदान-प्रदान किया जा रहा था।
कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
एटीएस की शुरुआती जांच में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा तक फैले संपर्कों के संकेत मिले हैं। एजेंसी को आशंका है कि कथित नेटवर्क का दायरा अन्य राज्यों तक भी हो सकता है। इसी के मद्देनजर संभावित सहयोगियों और संपर्कों की पहचान की जा रही है।
आर्थिक लेन-देन भी जांच के दायरे में
डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ जांच एजेंसियां संदिग्धों के बैंकिंग रिकॉर्ड, पैसों के लेन-देन और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं। मोबाइल डेटा, चैट हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
मामले में हो सकती हैं और गिरफ्तारियां
अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल एटीएस की टीम पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और उसके संभावित विस्तार का पता लगाने में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!