खबर
Top News

आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल: गैस पाइपलाइन में ड्रिलिंग के बाद धमाके में झुलसे थे; वाहन भी जलकर खाक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर के विजय नगर क्षेत्र स्थित सुमन नगर में मंगलवार दोपहर वाटर रिचार्जिंग पिट की ड्रिलिंग के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी भीषण आग में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। हादसे में एक बाइक और एक एक्टिवा भी जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सुमन नगर क्षेत्र में वाटर रिचार्जिंग पिट के लिए ड्रिलिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी अवंतिका गैस लिमिटेड की 125 मिलीमीटर व्यास की उच्च दबाव गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पाइपलाइन फटते ही तेज धमाका हुआ और गैस रिसाव के साथ आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में गीताभवन क्षेत्र निवासी जिनी झाला, काजी की चाल निवासी सुभाष ठाकुर और गोपाल मालाकार गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी जिनी झाला ने बताया कि वह स्कूटर से अपनी नानी के घर जा रही थीं। जैन मंदिर के पास पहुंचते ही जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग फैल गई।

आग की लपटों से बचने के लिए उन्होंने सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं घायल गोपाल मालाकार ने बताया कि वह चिकित्सक से परामर्श लेने जा रहे थे। अचानक हुए विस्फोट के कारण वह बाइक सहित गिर पड़े और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए करीब 400 लीटर फोम और बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर ड्रिलिंग की जा रही थी, वहां से कुछ दूरी पर गैस पाइपलाइन संबंधी चेतावनी बोर्ड लगा हुआ था, लेकिन कार्य के दौरान उसका ध्यान नहीं रखा गया। लोगों का आरोप है कि पर्याप्त सावधानी बरती जाती तो हादसा टाला जा सकता था।

उधर, वार्ड 31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी ने मामले में अपनी जिम्मेदारी से इनकार करते हुए नगर निगम के अधिकारियों और जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वाटर रिचार्जिंग पिट का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा था और तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की थी।

अवंतिका गैस लिमिटेड के विपणन प्रमुख मनीष वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद गैस आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।




संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 8 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 8 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 8 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 8 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 8 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 9 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 9 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 9 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 9 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 9 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 9 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 9 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 9 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 9 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 9 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 9 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 9 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 9 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 10 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!