खबर
टॉप न्यूज

रणजीत हनुमान के दरबार से होगी इंदौरियों के नव वर्ष की शुरुआत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 2:01 pm
शेयर करें:
रणजीत हनुमान के दरबार से होगी इंदौरियों के नव वर्ष की शुरुआत

20 से 25 मिनट में बाबा रणजीत के दर्शन कर सकेंगे भक्त

आस्था का सैलाब ‘विजय’ के संकल्प के साथ उमड़ेगा

ढाल-तलवार वाले वीर स्वरूप के दर्शन को जुटेंगे भक्त

मंदिर में की जाएगी विशेष सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर
रणजीत का अर्थ है युद्ध को जीतने वाला। मान्यता है कि युद्ध के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीत का वरण करने के लिए राजा-महाराजा रणजीत हनुमान के दर्शनों और उनका आशीर्वाद लेने आते थे। यह क्रम समय के साथ गहरा होता गया।

शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रणजीत हनुमान मंदिर में भी अंग्रेजी नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या और सूरज की पहली किरण फूटने से पहले ही भक्तों का बाबा रणजीत की एक झलक पाने के लिए अपार सैलाब उमड़ेगा।

बाबा के भक्त मानते हैं कि पहले ही दिन यही रण को जीतने वाले भगवान के दर्शन हो जाएं तो फिर पूरा साल जीवन में आने वाली बाधाओं को उनके आशीर्वाद से दूर किया जा सकेगा।

अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत गुरुवार को- रणजीत हनुमान मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने खुलासा फर्स्ट को नव वर्ष पर भक्तों के लिए किए जा रहे प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।

पंडित दीपेश व्यास के अनुसार अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। आम तौर पर मंगलवार और शनिवार को ही भक्तों की खासी भीड़ रहती है। इसके बावजूद मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन सुगम दर्शनों के लिए विशेष योजना बना रहा है।

सुबह साढ़े पांच बजे खुलता है मंदिर और रात साढ़े ग्यारह बजे बंद होते हैं पट- पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि आम तौर पर रणजीत हनुमान मंदिर के पट सुबह साढ़े पांच बजे खोल दिए जाते हैं और रात साढ़े ग्यारह बजे तक भक्त बाबा रणजीत के दर्शन कर सकते हैं। यही व्यवस्था नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष के पहले दिन भी रहेगी, ताकि भक्तों को असुविधा न हो।

पंडित दीपेश व्यास के अनुसार ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं कि कतार में लगे भक्तों को 20 से 25 मिनट में भगवान रणजीत के दर्शन हो सकें। भक्तों की सुविधा के लिए कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

अपनाया जाएगा जिग- जैग पैटर्न
भक्तों को सुगमता से दर्शन हो सकें और इंतजाम भी दुरुस्त रहें इसके लिए जिग- जैग पैटर्न अपनाया जाएगा। भीड़ प्रबंधन इस प्रभावी प्रणाली में दर्शनार्थियों को लंबी कतार के बजाए टेढ़े-मेढ़े रास्तों से बाबा रणजीत की प्रतिमा के सामने पहुंचाया जाता है।

मेटल डिटेक्टर लगाने की योजना
दीपेशजी के मुताबिक मंदिर में प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाने का प्रस्ताव कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक में रखा गया है। इससे भक्तों की सुरक्षा तो पुख्ता होगी ही, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का भी पता चल सकेगा।

मंगलवार-शनिवार की दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाना आवश्यक
मुख्य पुजारी के अनुसार मंगलवार और शनिवार को रात आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक अपार जनसमुदाय रणजीत हनुमान मंदिर में उमड़ता है। इस दौरान एकाधिक बार प्रबंध नाकाफी दिखाई देते हैं। इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रभातफेरी में उमड़े जनसैलाब से प्रसन्न दीपेशजी ने कहा कि सभी के सहयोग से यह संभव हो सका। रणजीत महोत्सव अब देश के साथ विदेश में आस्था का केंद्र बन चुका है।

रणजीत हनुमान मंदिर एक नजर में
मंदिर में हनुमान जी हाथ में ढाल और तलवार धारण किए हुए हैं। उनके चरणों में अहिरावण का दमन करते हुए दिखाई देता है। यह स्वरूप अनूठा और दुर्लभ है।

रणजीत हनुमान की प्रतिमा का मुख आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ है। मान्यता है कि यह शुभ और ऊर्जा देने वाला है।

रणजीत हनुमान मंदिर सवा सौ से डेढ़ सौ वर्ष पुराना बताया जाता है। कभी निर्जन जगह पर इसकी स्थापना की गई थी। कुश्ती के शौकीन पहलवान अल्हड़सिंह भारद्वाज ने इसे स्थापित किया था। मंदिर परिसर में ही अखाड़ा भी बनाया गया था।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ट्रेड सेंटर में नहीं मिले फायर सेफ्टी इंतजाम
Top News

देखिये वीडियो, ट्रेड सेंटर में नहीं मिले फायर सेफ्टी इंतजाम:300 दुकानें की सील; चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे इंतजाम

10 minutes ago
MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून
Top News

MP में फिर सक्रिय हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई जगह नदी-नाले उफान पर

21 minutes ago
त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका
Top News

त्योहार से पहले महंगाई का एक और झटका:CNG हुई महंगी; जानिए अब कितना देना होगा दाम

28 minutes ago
जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर
Top News

जानी वॉकर और राहत इंदौरी का स्कूल जर्जर:100 साल पुराना भवन; छत से टपकता है पानी, दरारों से कमजोर हुई दीवारें, 80 से ज्यादा बच्चे किए शिफ्ट

36 minutes ago
पुलिस पर जानलेवा हमला
Top News

पुलिस पर जानलेवा हमला:आंखों में मिर्च झोंकी; फिर बरसाए ईंट-पत्थर और डंडे, 3 जवान घायल

39 minutes ago
नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश
Top News

नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश:महिलाओं से की छेड़छाड़; पुलिस ने दबोचा, थाने में उठक-बैठक लगवाई

about 1 hour ago
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Top News

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त:तहसीलदार को जारी किया नोटिस; रीडर निलंबित

about 1 hour ago
शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस
Top News

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

about 12 hours ago
निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद
Top News

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

about 12 hours ago
श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष
Top News

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

about 12 hours ago
पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार
Top News

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

about 13 hours ago
जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी
Top News

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

about 13 hours ago
पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
Top News

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

about 13 hours ago
26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत
Top News

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 14 hours ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

about 14 hours ago
बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत
Top News

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

about 14 hours ago
24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी
Top News

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

about 15 hours ago
खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी
Top News

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

about 15 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

about 15 hours ago
एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम
Top News

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!