इंदौर पुलिस का मेगा एक्शन: 225 शराबी चालक धराए; 61 गैर जमानती वारंट तामील, अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। शनिवार शाम से देर रात तक चली सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते 225 लोगों पर कार्रवाई की, जबकि एमडी ड्रग्स और गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अवैध शराब बेचने वालों, चाकू लेकर घूम रहे बदमाशों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार शाम से देर रात तक सघन सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
इस दौरान गुंडे-बदमाशों और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक गैर जमानती वारंट तामील कराए गए, जिनमें 16 स्थायी वारंट और 45 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान 225 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर चालान बनाए। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद नशे में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर अंकुश लगा है।
चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने बताया चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाशों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध शराब बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 111 से अधिक क्वार्टर देसी शराब और 24 बियर की बोतलें जब्त की गईं।
ड्रोन से निगरानी, बदमाशों को दी चेतावनी
अभियान के दौरान शहर के हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन के जरिये पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी गई। पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाशों, चाकूबाजों, जिलाबदर और रासुका के आरोपियों की भी चेकिंग की और उन्हें भविष्य में अपराध न करने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है शहर में अपराध, नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!