पसीना-पसीना इंदौर: चार साल में सबसे गर्म अप्रैल; जेठ माह-सा तप रहा वैशाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

आसमान से बरस रही आग, खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई शहरों में छुट्टी घोषित
खजुराहो में 46 डिग्री सेल्सियस के साथ टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, कई शहरों में आंधी-तूफान से राहत, कई शहर भट्ठी-से तपे
अप्रैल में ही 43 डिग्री को पार कर गया दिन का पारा, अभी भीषण गर्मी का मई-जून बाकी
रातों से भी मालवा अंचल का सुहानापन नदारद, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा
इंदौर में लू चलने की चेतावनी, जरूरी हो तो ही दोपहर 12 से 4 के बीच घर से बाहर निकलें
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूरज दादा तो इस बार गज्जब ही कर रहे हैं। वैशाख मास में भगवान भुवन भास्कर ने अपने तेवर ऐसे तीखे कर लिए हैं कि जनसामान्य के पसीने छूट गए हैं। न सिर्फ जन-जन, बल्कि परिंदे भी तड़प उठे हैं। देश-प्रदेश में तो गर्मी के रिकॉर्ड टूट ही रहे हैं, इंदौर भी इससे अछूता नहीं।
दिन का तापमान 43 डिग्री को अभी से पार कर गया है, जबकि अभी भरचक गर्मी वाली मई व जून के महीने शेष हैं। नौतपा से पहले ही अहिल्या नगरी जबरदस्त तप रही है। इंदौर सुबह 10 बजे से ही पसीना-पसीना हो रहा है। भट्ठी बने शहर में कलेक्टर महोदय ने वक्त से पहले ही स्कूलों की छुट्टी घोषित कर बच्चों व पालकों को बड़ी राहत दी है, लेकिन कामकाजी लोगों के हाल बेहाल हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
रातें भी गरम बनी हुई हैं। सीमेंट की सड़कें दिन ढलने के बाद भी गर्मी बनाए हुए हैं। दिन का तापमान 43 डिग्री के पार जाने के बाद अब 42 डिग्री के आसपास जरूर बना हुआ है, लेकिन गर्मी का अहसास 43 डिग्री से भी ज्यादा का है।
रात भी 25 डिग्री तापमान के साथ पसीने छुटा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री तक जा पहुंचा है। मौसम महकमे में आने वाले दिन कुछ राहतभरे बताए जरूर हैं, लेकिन राजस्थान से आ रही सूखी व गर्म हवा फिलहाल तो इंदौर को पसीना-पसीना किए हुए है।
मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं धार्मिक पर्यटन स्थल खजुराहो में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसकी वजह से अब आसमान से पक्षी भी जमीन पर गिरने लगे हैं।
भीषण हीट वेव के चलते प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हलकी बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। भीषण गर्मी के चलते सभी आंगनवाड़ियों का समय बदल दिया गया और स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
कई जिलों में आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस फैसले से अभिभावक काफी खुश हैं, क्योंकि भीषण गर्मी में मासूम बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। कई जिलों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसों में भी छुट्टी घोषित की गई है।
खजुराहो में आसमान से गिर रहे पक्षी...खजुराहो में भीषण गर्मी ने न सिर्फ आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, बल्कि आसमान में उड़ते परिंदे भी बेदम होकर जमीन पर गिर रहे हैं। यहां नौगांव में सोमवार को भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। हालात ऐसे हैं कि दोपहर 12 बजते ही सड़कें खाली हो जाती हैं।
भीषण लू के चलते लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। हालांकि इस भीषण हीट वेव के साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में आंधी और हलकी रिमझिम का अलर्ट जारी किया है। गर्मी की वजह से प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में भी बुरे हाल हैं।
इन बड़े शहरों में भी दिन का तापमान 41 से 45 डिग्री के बीच जा रहा है। शाम के वक्त भी यहां तपन और गर्म हवा ने लोगों को हलाकान कर रखा है। जबलपुर में सोमवार को तेज हवा से तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।
रात में भी राहत नहीं, गर्म हवा दिखा रही असर...गर्मी का असर रात में भी साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा में नमी बढ़ने से उमसभरी गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश पूरी तरह से नदारद रही। कहीं-कहीं बहुत हलकी बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। लगातार सूखे हालात और तेज धूप के कारण जमीन भी तेजी से तप रही है।
इंदौर में लू चलने की संभावना...मौसम महकमे के मुताबिक इंदौर में लू चलने का अनुमान है। दोपहर में बाहर निकलने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने नारियल पानी, नींबू पानी, गन्ने का रस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें और हलके रंग के व सूती कपड़े पहनें।
कुछ इलाकों में हलकी राहत की बारिश संभव है। घर को ठंडा रखें। कूलर या एयर कंडीशनर का उपयोग करें। यदि बहुत आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें, सिर जरूर ढंककर निकलें।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!