इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: 2.95 किमी सुरंग की लाइनिंग पूरी; ट्रैक बिछाने का काम हुआ तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत निर्माणाधीन करीब 2.95 किलोमीटर लंबी सुरंग अब अगले चरण में पहुंच गई है। सुरंग की लाइनिंग का काम पूरा होने के बाद अंदर ट्रैक बिछाने और यात्री सुरक्षा से जुड़े कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
ट्रैक बिछाने का काम जारी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अनुसार, सुरंग में अलग-अलग निर्माण कार्य एक साथ चल रहे हैं। अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक तैयार किया जा चुका है, जबकि 810 मीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने का काम जारी है।
740 मीटर हिस्से में पीसीसी का काम चल रहा
सुरंग में सामान्य बैलास्ट की जगह बैलास्टलेस ट्रैक बनाया जा रहा है, जिससे लंबे समय तक ट्रैक की मजबूती और रखरखाव में सुविधा रहेगी। सिविल वर्क की बात करें तो पीसीसी की फाइनल लेयर का 1470 मीटर और पहली लेयर का 2007 मीटर काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में 740 मीटर हिस्से में पीसीसी का काम चल रहा है।
पानी निकासी पर भी फोकस
सुरंग के भीतर बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाले पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। दोनों ओर साइड ड्रेन, इनवर्ट ड्रेन और अन्य संरचनात्मक कार्यों का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। कट एंड कवर सेक्शन में ओवरट रिइनफोर्समेंट और लाइनिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। अब शेष ड्रेनेज और बैकफिलिंग का काम किया जा रहा है।
आपात स्थिति में यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा
सुरंग में किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिफ्यूज निच और रेस्क्यू शाफ्ट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वेंटिलेशन डक्ट और एग्जॉस्ट फैन की स्थापना का काम भी जारी है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य सुरंग में हवा का पर्याप्त प्रवाह बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर धुएं को बाहर निकालना है।
रेलवे के मुताबिक, सुरंग के अंदर ट्रैक, ड्रेनेज और सुरक्षा संबंधी कामों को समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि परियोजना के इस महत्वपूर्ण हिस्से को जल्द पूरा किया जा सके।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!