खबर
Top News

कोकिन पकड़ाई: जिम ट्रेनर के पास से; लायन नाम से चलता था ड्रग्स का नेटवर्क, क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
कोकिन पकड़ाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोकिन की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकिन बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार गोपनीय सूचना संकलन कर अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में लगे व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

एमपी टूरिज्म के पास पकड़ा गया आरोपी
क्राइम ब्रांच टीम को सूचना के आधार पर एमपी टूरिज्म के पास 12 पत्थर, आम रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्कूटर के साथ अंधेरे में खड़ा था, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की।

आरोपी की पहचान
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अशद शेख निवासी खजराना है। आरोपी पेशे से जिम ट्रेनर है और उसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह ‘लायन’ नाम से नशे का अवैध कारोबार संचालित करता था।

10 ग्राम कोकिन, स्कूटर और आईफोन जब्त
पुलिस द्वारा की गई विधिवत तलाशी में आरोपी के पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकिन एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट स्कूटर एक आईफोन मोबाइल बरामद किए गए। जब्त किए गए कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 8/21 (B) NDPS एक्ट के तहत थाना अपराध शाखा इंदौर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अधिक मुनाफा कमाने की नीयत से सस्ते दामों पर कोकिन खरीदकर इंदौर शहर में बेचता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक विवेचना की जा रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि उसे मादक पदार्थ कहां से सप्लाई होता था और किन लोगों तक वह इसे पहुंचाता था।

ब्राउन शुगर के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इधर, क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कार्रवाई में बिलाल खान निवासी कोहिनूर कॉलोनी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार पूर्व में पकड़े गए आरोपी दानिश शेख से पूछताछ के दौरान बिलाल खान के नाम का खुलासा हुआ था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

क्राइम ब्रांच दोनों मामलों में यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

31 minutes ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 1 hour ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 1 hour ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 1 hour ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 2 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 2 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 2 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 2 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 2 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 2 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 3 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 3 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!