स्वच्छता का ग्लोबल मॉडल बना इंदौर अब नौवीं बार नंबर-1 बनने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- इंदौर है स्वच्छता का महागुरु; पूरी दुनिया सीख रही सफाई का पाठ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने अब स्वच्छता में अपनी बादशाहत का नया कीर्तिमान रचने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय श्रम, रोजगार, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए ‘बढ़ा हाथ, करें सफाई साथ’ अभियान का शंखनाद किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने आगामी सर्वेक्षण के लिए विशेष स्वच्छता गीत 2025-26 और स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता को भी लॉन्च किया, जो शहर की सफाई व्यवस्था को नई धार देने का काम करेगी।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मांडविया ने इंदौर की प्रशंसा करते हुए इसे स्वच्छता का महागुरु की संज्ञा दी और कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता का स्वप्न देखा था, उसे इंदौर के नागरिकों और सफाई मित्रों ने धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी इसी कार्यशैली और संस्कारों के दम पर इंदौर नौवीं बार भी देश में अव्वल आएगा।
4773 निकायों के बीच इंदौर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रहा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस जनआंदोलन की यात्रा को रेखांकित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इंदौर ने जिस अभियान को शुरू किया था, वह अब एक वैश्विक मॉडल बन चुका है।
उन्होंने कहा कि पहले सर्वेक्षण में जहां मात्र 77 शहर थे, वहीं आज 4773 निकायों के बीच इंदौर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रहा है। इंदौर न केवल खुद को, बल्कि देपालपुर जैसे छोटे निकायों को भी स्वच्छता के गुर सिखा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!