भारत एकता यात्रा आज आएगी इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में पदयात्रियों का होगा भव्य स्वागत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अंतर्गत आयोजित सरदार@150 यूनिटी मार्च के तहत नागपुर से निकलने वाली नर्मदा प्रवाह भारत एकता पदयात्रा आज शाम इंदौर आएगी। इसी की तैयारियों को लेकर नगर पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया यात्रा आज शाम इंदौर आएगी। खजराना गणेश मंदिर में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद, महापौर और सभी विधायक पदयात्रियों का स्वागत करेंगे। मंदिर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। खजराना मंदिर और बर्फानी धाम में यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
26 नवंबर को सुबह पदयात्रियों को योग कराया जाएगा। उसके पश्चात इंदौर की स्वच्छता का प्रेजेंटेशन और स्वच्छता मॉडल पर संवाद किया जाएगा। खजराना मंदिर में ही एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण करेंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सरदार वल्लभ भाई पटेल की छोटी ग्वालटोली स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संबोधन के पश्चात यूनिटी मार्च प्रारंभ होगा।
बैठक में नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्शी, वासुदेव पाटीदार, राकेश शर्मा, गौतम शर्मा, मंजू ठाकुर, नगर मंत्री कंचन गिदवानी, स्वाति काशीद, सचिन बंसल, वरुण पाल, विशाल यादव, हेमराज वाडिया, नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, गोविंद पंवार, मन्नी भाटिया, दीपेश पचौरी, दीपांश खंडेलवाल, राजा कोठारी, सौरभ खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!