इंदौर का पुलिस मुख्यालय अब नहीं गिरेगा: जनता के दबाव ने बदल दिया मेट्रो का रूट
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऐतिहासिक 117 साल पुराने रानी सराय स्थित पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग मेट्रो परियोजना के लिए नहीं टूटेगी। रीगल तिराहा की इस धरोहर को बचाने के लिए उठी जनता की आवाज और इतिहास प्रेमियों के विरोध के चलते मेट्रो अधिकारियों ने ट्रेन रूट की दिशा बदलने पर सहमति जताई है। पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे मेट्रो अधिकारियों ने साफ कर दिया कि पुलिस की चार प्रॉपर्टीज प्रोजेक्ट में जरूर आ रही हैं, लेकिन रानी सराय की इमारत को किसी भी कीमत पर नहीं तोड़ा जाएगा।
पहले इसी जगह विशाल मेट्रो स्टेशन और पार्किंग बनाने की योजना थी, लेकिन जनाक्रोश और विरासत को बचाने की मांग के चलते मेट्रो रूट 200-300 मीटर दूर निकालने पर सहमति बन गई। नए प्लान के मुताबिक अब रानी सराय नहीं, बल्कि उसके पीछे स्थित अजाक थाना और खंडहर बन चुकी पुलिस लाइन हटाई जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दो दिन में पुनः बैठक तय कर दी है। इसमें सहमति बनते ही कलेक्टर सहित अन्य विभागों को जोड़कर कार्रवाई शुरू होगी।
1.51 लाख में बनी थी रानी सराय की इमारत
विजय नगर स्टेशन का समाधान भी: विजय नगर थाना क्षेत्र में मेट्रो टीम एक बंगला तोड़कर कार्य आरंभ कर चुकी है, मगर वहां कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें सामने आई हैं। जोन-2 डीसीपी कुमार प्रतीक के अवकाश से लौटते ही मेट्रो टीम के साथ बैठक में इन मुद्दों को रखा जाएगा, जिसके बाद काम के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
महाराजा शिवाजीराव होलकर की पत्नी वाराणसी बाई 1907 में जब जीवन के अंतिम दौर में थीं, तब उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए रीगल तिराहा पर इस भव्य सराय का निर्माण करवाया था। इसकी लागत 1,51,186 रुपए आई थी। इसमें से 1,25,000 रुपए स्वयं रानी ने दान किए थे और शेष महाराज ने पूरा किया। आज यह धरोहर सिर्फ दीवारें नहीं, बल्कि शहर की गौरवशाली पहचान है।
चार पुलिस प्रॉपर्टी मेट्रो की जद में, लेकिन हल निकला: मेट्रो प्रोजेक्ट इंदौर पुलिस की चार प्रमुख प्रॉपर्टी को प्रभावित कर रहा है- विजय नगर थाना, पलासिया पुलिस लाइन, रानी सराय और मल्हारगंज थाना। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार जिंसी बस स्टैंड के पास सरकारी प्रेस की लगभग एक एकड़ जमीन पर नया पुलिस थाना और क्वार्टर्स आसानी से बनाए जा सकते हैं।
मल्हारगंज थाना भी यहां शिफ्ट हो सकता है, क्योंकि दूरी महज 300 मीटर है। पलासिया पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारियों को भी वहीं स्थानांतरित किया जा सकता है। उधर, किला मैदान में सहकारिता विभाग की जमीन पर पहले से ही पुलिस का आईटीआई ऑफिस है। वहीं नई बिल्डिंग खड़ी करने की भी पूरी गुंजाइश है।
रेलवे स्टेशन के करीब बनेगा मेट्रो स्टेशन: नए प्लान में मेट्रो लाइन रानी सराय परिसर स्थित सरकारी कुएं के पास से गुजरेगी। पुलिस मुख्यालय के पीछे जर्जर क्वार्टर्स और अजाक थाना गिराकर यहां मेट्रो स्टेशन और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेशन रेलवे स्टेशन के बेहद करीब होगा, जिससे रेल यात्रियों को सीधे मेट्रो की कनेक्टिविटी मिल सकेगी। शहर के यातायात में यह बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!