होटल में अंधाधुंध फायरिंग: राष्ट्रपति भी थे मौजूद; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, हमलावर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई।
कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे
उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
होटल के बॉलरूम के बाहर गोलीबारी की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर गोलीबारी की, जबकि सभी प्रमुख मेहमान अंदर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए हमलावर को काबू कर लिया।
हमलावर गिरफ्तार
शुरुआत में हमलावर के मारे जाने की खबर आई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब डेढ़ घंटे बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला अमेरिका के संविधान पर हमला है।
एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी
उन्होंने बताया कि सीक्रेट सर्विस की सतर्कता से उनकी जान बची और एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण वह सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया
इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा होनी चाहिए।
होटल में ठहरा हुआ था हमलावर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह उसी होटल में ठहरा हुआ था जहां कार्यक्रम चल रहा था। उसके कमरे की भी जांच की जा रही है।
सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
अधिकारियों के अनुसार, हमलावर के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमेरिकी अटॉर्नी ने बताया कि आरोपी पर हिंसक अपराध के दौरान हथियार के इस्तेमाल और फेडरल अधिकारियों पर हमले के आरोप लगाए गए हैं। उसे सोमवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!