खबर
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे: एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए गोल्डन रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, रेसलिंग और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

खास बात यह रही कि सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने करीब एक मिनट के अंतर में दो गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली भर दी।

दिन की शुरुआत भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के स्वर्ण पदक से हुई। इसके बाद बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने अपने-अपने फाइनल जीतकर भारत को तीन गोल्ड दिलाए। रेसलिंग में सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

बॉक्सिंग में भारत की गोल्डन हैट्रिक
भारतीय बॉक्सिंग के लिए शुक्रवार ऐतिहासिक रहा। लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग, परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग और अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

अंकुश ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसॉन्ग को 4-0 से हराया। उनकी जीत के साथ भारत ने इस एशियन गेम्स में बॉक्सिंग के तीन स्वर्ण पूरे कर लिए।

लवलीना ने जन्मदिन पर जीता गोल्ड
लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के दिन चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर 75 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। वह एमसी मैरी कॉम के बाद एशियन गेम्स में बॉक्सिंग गोल्ड जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं।

लवलीना ने इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार उन्होंने सिल्वर को गोल्ड में बदल दिया।

परवीन हुड्डा ने भी जीता स्वर्ण
महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 के करीबी फैसले से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

परवीन की जीत के साथ भारत ने बॉक्सिंग में शुक्रवार को दूसरा स्वर्ण हासिल किया और इसके कुछ समय बाद अंकुश ने तीसरा गोल्ड जीतकर भारतीय बॉक्सिंग को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।

सुजीत कलकल का भी गोल्डन पंच
रेसलिंग में सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके तुरंत बाद अंकुश पंघाल के गोल्ड ने भारत को करीब एक मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक दिला दिए।

भारत के 15 गोल्ड, मेडल टैली में पांचवें स्थान पर
शुक्रवार की शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भारत ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीते।

भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 का अभियान अभी जारी है और शनिवार-रविवार को भी कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी।

संबंधित समाचार

साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

1 minute ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

4 minutes ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

8 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

12 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

18 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

19 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

27 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

33 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 2 hours ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 2 hours ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!