भारतीय टीम के दिव्यांग प्रशंसक ने मांगा मैच का टिकट: मुख्यमंत्री ने करवा दिया इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दिव्यांगजनों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सदाशयता और मानवता की मिसाल का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है।
दरअसल मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी निवासी दिव्यांग 32 बरस के अभिषेक सोनी ने इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का टिकट मांगा था।
वीडियो जारी किया था
इस संबंध में अभिषेक ने वीडियो किया था। उसने वीडियो में कहा था- मुख्यमंत्री जी प्रणाम, मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं ग्राम बमनापाती में रहता हूं, मैं दिव्यांग हूं।
मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मेरी इच्छा है कि भारत-न्यूजीलैंड का मैच मैदान पर देख सकूं। मुझे टिकट नहीं मिल पा रही है। मेरा निवेदन है कि मुझे टिकट करवा दीजिए।
बचपन से दिव्यांग अभिषेक को क्रिकेट देखने का शौक है। उज्जैन कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाया था।
खबर पहुंची तो मुख्यमंत्री ने दिलवाया टिकट
डॉ मोहन यादव तक जैसे ही यह खबर पहुंची तो उन्होंने अभिषेक को इंदौर क्रिकेट मैच देखने के लिए टिकट की व्यवस्था कराई। अभिषेक टीम इंडिया की जर्सी में इंदौर मैच देखने पहुंचे।
टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने पहुंचे
अभिषेक सोनी को जैसे ही टिकट मिला, वे टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने इंदौर पहुंचे। उन्होंने मैच के टिकट भी दिखाए।
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस टिकट के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। उनका आभार।
पेश की मानवता की मिसाल
बता दें, जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से उन्होंने कई बार मानवता की मिसाल पेश की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!