कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को छठा गोल्ड: बॉक्सर प्रीति पवार ने जीता खिताब; अभी 9 और गोल्ड की उम्मीद, अब तक 24 मेडल जीते
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्लासगो।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अपना छठा गोल्ड मेडल जीत लिया है। विमेंस बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 24 हो गई है और भारत मेडल टैली में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।
बॉक्सिंग में अभी 9 और गोल्ड की उम्मीद
प्रीति के बाद भारत के नौ और मुक्केबाज गोल्ड मेडल की दौड़ में हैं। जैस्मिन लांबोरिया 57 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। इसके अलावा जदुमणि सिंह 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगे।
साक्षी चौधरी (51 KG), प्रिया घंघास (60 KG), अरुंधति चौधरी (70 KG), लवलीना बोरगोहेन (75 KG), सचिन सिवाच (60 KG), अंकुश पंघाल (80 KG) और नरेंद्र बरवाल (90+ KG) भी अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगे।
ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं प्रीति
हरियाणा की प्रीति पवार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कई पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे 2024 पेरिस ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके बाद प्रीति ने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड और 2026 एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह एनएस एनआईएस पटियाला में ट्रेनिंग करती हैं।
आज 44 मेडल इवेंट
बॉक्सिंग के अलावा भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भी पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। दिनभर में कुल 44 गोल्ड मेडल इवेंट होने हैं। इनमें एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के 19, बॉक्सिंग के 14, ट्रैक एवं पैरा ट्रैक साइक्लिंग के छह और जूडो के पांच फाइनल शामिल हैं।
संबंधित समाचार

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!