वार्ड क्रमांक 17 में 1.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण: आकाश विजयवर्गीय ने 13 स्थानों पर किया जनसंवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में शनिवार को पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र-1 के वार्ड 17 में 1 करोड़ 88 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कहा भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे 365 दिन जनसेवा करते हैं। प्राथमिकता बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में सभी जगह विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा का नारा है ‹सबका साथ-सबका विकास›। भाजपा जनसेवा के लिए समर्पित है इसलिए इसके कार्यकर्ता लोगों से मुलाकात के लिए चुनाव का रास्ता नहीं देखते।
हमेशा सबके सुख-दुख में शामिल होते हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनसंपर्क का आदेश दिया है इसलिए आपसे मुलाकात करने आए हैं। आपके आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र-1 में विकास के कई कार्य किए हैं। जनसंपर्क से देख रहे हैं जो शेष हैं उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। आज जो समस्या बतलाएंगे उनका प्राथमिकता से समाधान करेंगे।
कुशवाह नगर में गंदे पानी की शिकायत: कुशवाह नगर के बी सेक्टर में लोगों ने कुछ समय पूर्व डाली गई ड्रेनेज लाइन की शिकायत कर कहा अभी भी घरों में गंदा पानी आ रहा है इस पर विजयवर्गीय ने नाराजगी जाहिर कर कहा जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए बात करेंगे, क्योंकि ड्रेनेज लाइन के बाद भी समस्या है तो मसला काफी गंभीर है।
जनसंवाद के दौरान विजयवर्गीय ने रहवासियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उपस्थित नगर निगम अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए कहा।
छह विकास कार्यों का लोकार्पण: 26 व 36 लाख से कुशवाह नगर सेक्टर बी में बनी सीसी रोड का लोकार्पण, 18 लाख की लागत से तैयार प्रिंस नगर बगीचे में बोरिंग लाइन एवं बोरिंग का लोकार्पण, 23 लाख की लागत से ऋषि नगर (रोशन नगर) शिव मंदिर में ड्रेनेज लाइन का लोकार्पण, 36 लाख की लागत से अंजनी नगर में सीसी रोड का लोकार्पण, 49 लाख से डली कुशवाह श्री नगर की गली नंबर 1, 2, 3 व 4 में ड्रेनेज लाइन डालने का लोकार्पण।
इस दौरान विजयवर्गीय ने वार्ड 17 में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक 13 स्थानों पर जनसंवाद किया। ये राजाबाग, गणगौर माता मंदिर, कुशवाह नगर सेक्टर ए, बी, न्यू प्रिंस नगर, प्रिंस नगर बगीचा, ऋषि नगर (रोशन नगर), अंजनी नगर, दशरथ बाग कॉलोनी, ऋषि नगर और कुशवाह श्री नगर में आयोजित हुए।
क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत: रहवासियों से आकाश विजयवर्गीय का हार-फूल, ढोल-ताशों, आतिशबाजी आदि से भव्य स्वागत किया। पार्षद शिवम यादव मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता और रहवासी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!