किन राज्यों में फैला है हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क: कहां तक जुड़े हैं नशे के कारोबार के तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है। कनाड़िया पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच की सुई रतलाम, मंदसौर और राजस्थान की ओर घूम गई है।
वैभव उर्फ बाबा शर्मा नेटवर्क का अहम चेहरा
पुलिस का दावा है कि इंदौर में पकड़ा गया वैभव उर्फ बाबा शर्मा इस नेटवर्क का अहम चेहरा है, जिसके संपर्कों ने मध्यप्रदेश से बाहर तक सप्लाई की लाइन बना रखी थी।
32 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त
अब तक पुलिस करीब 32 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स और लग्जरी गाड़ियां जब्त कर चुकी है।
यह खुलासा हुआ
शनिवार को हुए खुलासे में सामने आया कि महालक्ष्मी नगर निवासी वैभव उर्फ बाबा शर्मा शहर के आसपास ही सक्रिय था।
कार को घेराबंदी कर रोका था
डीपीएस स्कूल बायपास के पास एक बिना नंबर की स्पोर्ट्स कार को घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में बाबा के पास से 5.1 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।
पिछली सीट पर बैठी थी दो युवतियां
कार की पिछली सीट पर बैठी दो युवतियों के पास से भी ड्रग्स के पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, यह केवल शुरुआत है।सप्लाई चेन लंबी और संगठित है।
‘थार’ से हुआ खुलासा
इस पूरे गिरोह का खुलासा 12 जनवरी को हुआ था, जब पुलिस ने भोपाल के एक निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल अबान को 5.15 ग्राम एमडी ड्रग्स और थार गाड़ी के साथ पकड़ा।
लग्जरी पार्टियां और हाईप्रोफाइल सर्कल
महंगी लाइफस्टाइल, लग्जरी पार्टियां और हाईप्रोफाइल सर्कल यही इस नेटवर्क की पहचान बताई जा रही है।
अबान ने यह खुलासा किया
पूछताछ में अबान ने मास्टरमाइंड के तौर पर बाबा शर्मा का नाम खुलासा किया, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई तेज कर दी।
हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क इंदौर, भोपाल, मुंबई और गोवा के पब-क्लबों में होने वाली हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था।
क्लब संचालकों और आयोजकों की भूमिका की भी जांच
इनको शहर के क्लब संचालकों और पार्टी आयोजकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सप्लाई की बड़ी खेप रतलाम–मंदसौर बेल्ट के जरिए आगे राजस्थान तक जाती थी।
रतलाम–मंदसौर–राजस्थान लिंक पर फोकस
टीमें रतलाम और मंदसौर में संभावित डीलरों के ठिकानों पर दबिश की तैयारी में हैं। इनको पूछताछ में कुछ बड़े नाम सामने आए हैं।
संपर्क राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक
इनके संपर्क राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक बताए जा रहे हैं। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने बताया कि आरोपी रिमांड पर हैं।
अन्य शहरों में भी छापेमारी
उनके अनुसार उनकी निशानदेही पर अन्य शहरों में भी छापेमारी चल रही है। वहीं टीआई सहर्ष यादव के अनुसार, नेटवर्क की फाइनेंसिंग, ट्रांसपोर्ट और पार्टी सर्किट—तीनों लेयर खंगाली जा रही हैं।
लग्जरी गाड़ियों से डिलीवरी, युवतियां बनीं ढाल
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि डिलीवरी के लिए लग्जरी कारों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि शक न हो।
युवतियों को साथ रखकर कवर बनाया जाता और क्लब-पार्टी तक आसानी से पहुंच बनाई जाती थी।
सोशल मीडिया कनेक्शन भी
इनको पुलिस अब कॉल डिटेल, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया कनेक्शन भी खंगाल रही है।
पुलिस संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में रतलाम, मंदसौर और राजस्थान से और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
हाईप्रोफाइल चेहरों की परतें खुलने लगी
हाईप्रोफाइल चेहरों की परतें खुलने लगी हैं और यह केस अब राज्य–अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क की बड़ी तस्वीर पेश कर रहा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!